जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी , नालंदा द्वारा आम सूचना जारी…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : श्री कुंदन कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी , नालंदा द्वारा आम सूचना जारी किया गया है कि
माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रिट पीटीसन (एस) (सिविल) सं० (5) 640/2025 (एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिव रिफॉर्म बनाम भारत निर्वाचन आयोग) में दिनांक 14.08.2025 को पारित अंतरिम न्यायादेश के आलोक में एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि ऐसे निर्वाचक जिनका नाम वर्ष 2025 (प्रारूप प्रकाशन के पूर्व) की निर्वाचक सूची में शामिल है परंतु दिनांक-01.08.2025 को प्रकाशित प्रारूप सूची में शामिल नहीं हे, वैसे सभी निर्वाचकों की सूची जिला अन्तर्गत विधान सभा एवं मतदान केन्द्रवार कारण सहित (मृत/स्थायी रूप से स्थानांतरित / अनुपस्थित / दोहरी प्रविष्टि) जिला निर्वाचन पदाधिकारी, नालन्दा के वेबसाईट पर प्रकाशित कर दिया गया है।
ऐसे सभी निर्वाचक, जो प्रारूप सूची में शामिल नहीं हैं, अपने ईपिक संख्या के माध्यम से इस सूची में कारण सहित अपनी प्रविष्टि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दिनांक-01.08.2025 को प्रकाशित प्रारूप सूची में शामिल नहीं होने वाले ऐसे निर्वाचकों से संबंधित सूची सभी प्रखंड कार्यालयों, पंचायत कार्यालयों, नगर निकायों के कार्यालयों एवं मतदान केन्द्र पर भी प्रदर्शित की गयी है, जिसके माध्यम से ऐसे निर्वाचक कारण सहित अपनी प्रविष्टि से संबंधित सूचना एवं जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। असंतुष्ट व्यक्ति अपने आधार कार्ड की एक प्रति के साथ अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
यह सूचना इस लिंक https://nalanda.nic.in/ पर उपलब्ध है।
