भगवान चित्रगुप्त सबके जीवन का लेखा-जोखा रखते हैं, इसलिए सदाचार के मार्ग पर चलें : राजीव रंजन प्रसाद

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना, 11 नवंबर : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त न्याय के देवता हैं और वे समस्त प्राणियों के जीवन का लेखा-जोखा रखते हैं।
श्री प्रसाद ने कहा कि मनुष्य के अच्छे-बुरे सभी कर्मों का हिसाब उनके पास रहता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सदाचार, सत्य, ईमानदारी और नैतिकता का पालन करते हुए श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए।
श्री प्रसाद ने आज पटना के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित चित्रगुप्त पूजा समारोहों में शामिल होकर श्रद्धालुओं को पूजा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने अशोक नगर, हनुमान नगर, चित्रगुप्त नगर, दरियापुर-कदमकुआं, श्रीकृष्णा नगर, किदवईपुरी, एसके पुरी, अंबेडकर नगर, अनिसाबाद स्थित चित्रगुप्त समाज तथा आशियाना नगर समेत कई स्थानों पर पूजा पंडालों का भ्रमण किया और भगवान श्री चित्रगुप्त के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें अपने कर्मों के प्रति जिम्मेदार और सजग रहने का संदेश भी देती है। उनकी आराधना से मनुष्य को आत्ममंथन करने तथा अपने आचरण में सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा मिलती है। समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना भी भगवान चित्रगुप्त के आदर्शों का महत्वपूर्ण संदेश है।
श्री प्रसाद ने कहा कि कायस्थ समाज की पहचान ज्ञान, शिक्षा, लेखनी, बौद्धिक क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी से रही है। भगवान चित्रगुप्त के आदर्शों को आत्मसात कर समाज के सभी लोगों को शिक्षा, संस्कार और सेवा के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने चित्रगुप्त पूजा को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
इस दौरान उनके साथ प्रेम कुमार, धनंजय प्रसाद, अनिल कुमार दास, हरेंद्र सिन्हा और प्रसून श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद थे।
