• Wed. Nov 11th, 2026

#bihar: छठवर्तीओं को हर संभव सुख सुविधा देने को लेकर सरकार कृतसंकल्पित:- मंत्री श्रवण कुमार

Bykhabretv-raj

Nov 11, 2026

 

 

 

 

 

 

छठवर्तीओं को हर संभव सुख सुविधा देने को लेकर सरकार कृतसंकल्पित:- मंत्री श्रवण कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा की तैयारी हेतु बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड नं 49 कोसुक 48 मघडा शीतला मंदिर तालाब,मघडा नदी पर छठ घाट एवं बिहारशरीफ प्रखंड के ग्राम वियावानी छठ घाट का निरीक्षण बिहार सरकार के मंत्री जदयू विधायक दल के नेता सह क्षेत्रीय विधायक श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा किया गयाइस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। छठ महापर्व बिहार की आत्मा है।छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा से जुड़ा महापर्व है. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में इसे बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस पर्व में व्रती चार दिनों तक नियम और पूरी पवित्रता के साथ पूजा करते हैं. छठ पूजा की सबसे खास बात यह है कि इसमें 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखा जाता है. मान्यता है कि सच्चे मन से छठी मईया और सूर्यदेव की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और संतान की खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है बड़गांव धाम का छठ घाट ऐतिहासिक है,जहाँ लाखों श्रद्धालु अर्घ्य देने आते हैं। छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाट की साफ-सफाई,सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को समय से पहले दुरुस्त कर लिया जाए। तालाब एवं घाट पर गंदगी न रहे, इसके लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। स्थानीय लोगों से भी साफ सफाई को लेकर सहयोग करने की विशेष अपील की।

 

 

 

 

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छठ महापर्व को पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
उन्होंने कहा कि छठवर्ती भाईयों बहनों माताओं के रहने के लिए राज्य सरकार की ओर से पंडाल चलंत शौचालय स्थाई शौचालय चेंजिंग रूम शुद्ध पेयजल आसपास के पूरे क्षेत्र में लाइटनिंग की पर्याप्त व्यवस्था तथा पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए सुगम यातायात व्यवस्था बनाने एवं माइकिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिया।आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की तैयारी रखने और जरूरत के अनुसार एनडीआरएफ की टीम तैनात करने का भी निर्देश दिया।

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि छठ महापर्व सबसे महान पर्व में से एक है सरकार हर संभव सुविधा छठवर्ती भाईयों बहनों माताओं के लिए कर रही है।

निरीक्षण के दौरान जदयू के प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जयन शर्मा विश्वा सिंह मुन्ना मांझी गुलशन कुशवाहा मंटू कुशवाहा बिट्टू कुशवाहा सोनू रविदास संजय प्र कुशवाहा पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्र पुष्पराज सिंह जीतन चौहान प्रदीप मुखिया नवीन राउत रामजन्म रविदास उपेन्द्र दिलवाला आकाश कु काजल मुन्ना पासवान सकलदीप प्र नीतीश पाण्डेय राजू साव पप्पू मुखिया पंचु सिंह अंकित कुमार मोनू कुमार अपर नगर आयुक्त शम्स रजा रफाई निरीक्षक परमानंद प्र आर डी ओ बिहारशरीफ सहित कई अधिकारी समाजसेवी उपस्थित रहें।