October 18, 2024

#nalanda: केवीके द्वारा दिया जा रहा मौसम की जानकारी, बनाया वाट्सऐप ग्रुप… जानिए

केवीके द्वारा दिया जा रहा मौसम की जानकारी, बनाया वाट्सऐप ग्रुप…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 14 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ..ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …
आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें…ई. शिव कुमार, “ई. राज” —9334598481.. हमारी मुहिम… नशा मुक्त हर घर …

… बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे …

 

 

 

 

 

 

खबरें टी वी: हरनौत (नालंदा) किसानों को मौसम की मार नहीं झेलनी पड़े, इसके लिए अब किसानों को मौसम की सही और सटीक जानकारी उनके वाट्सऐप पर समय से दी जाएगी। स्थानीय बाजार में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र , नालंदा ने वाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से किसानों को जागरूक करने का काम शुरू किया है। जिसके तहत किसानों को अब अगले पांच दिनों की मौसम की सटीक जानकारी दी जा रही है।
बेमौसम बारिश व फसल प्रबंधन के बारे में किसानों को सचेत करने का काम केवीके के वैज्ञानिक कर रहे हैं, जो किसानों को अपनी फसल के बेहतर उत्पादन व भंडारण में मददगार साबित हो रहा है। जानकारी के मुताबिक केवीके , नालंदा के द्वारा संचालित वाट्सऐप ग्रुप से नालंदा जिले के विभिन्न प्रखंडों के सैकड़ों किसान इस ग्रुप से जुड़े हैं ।
केवीके के वरीय वैज्ञानिक डॉ. सीमा कुमारी ने बताया कि जिले के अलावा बिहार के विभिन्न जिलों के किसान भी इस ग्रुप से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि केवीके के द्वारा किसानों को मौसम के संबंधित फसलों के प्रबंधन की पूर्व जानकारी दी जाती है। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए संस्थान द्वारा वाट्सऐप के माध्यम से अगले पांच दिनों के मौसम की जानकारी किसानों को दी जाती है। मौसम की पूर्व जानकारी मिलने की वजह से समय रहते किसान तैयार फसलों को अपने घरों में इत्मीनान से भंडारण कर ले रहे हैं। इस माध्यम से किसानों को अब तक लगभग दर्जनों एडवाइजरी जारी की जा चुकी है।इसके अंतर्गत मुख्य रूप से आद्रता, हवा की स्थिति, बादल की स्थिति, वर्षा एवं तापमान इत्यादि के के बारे में किसानों को बताया जाता है।

 

 

रिपोर्ट हरिओम कुमार

 

 

 

Other Important News