छठवर्तीओं को हर संभव सुविधा देना सरकार का प्राथमिक उद्देश्य:- मंत्री श्रवण कुमार

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: वेन प्रखंड के छकौड़ी बिगहा गांव में एवं राजगीर नगर परिषद के हसनपुर सूर्य मंदिर तालाब छठ घाट में सीढ़ी निर्माण कार्य का उद्घाटन बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सूचना जनसंपर्क मंत्री जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार सांसद कौशलेंद्र कुमार के द्वारा किया गया।इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कि छठ महापर्व बिहार की आत्मा है, व्रतियों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है छठ महापर्व बिहार की आत्मा है। यह पर्व आस्था, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक है। छठ व्रतियों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने छठ घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए हैं, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मंत्री ने कहा कि बड़गांव धाम सहित जिले के सभी छठ घाटों को भव्य और स्वच्छ बनाया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि छठ के दौरान घाटों पर 24 घंटे व्यवस्था बनी रहे।आस्था और पवित्रता का प्रतीक है। छठी मैया से प्रार्थना है कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और बिहार में सुख, शांति समृद्धि प्रगति तरक्की का आशीर्वाद दें।व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। छठ महापर्व आपसी भाईचारा, अनुशासन और स्वच्छता का संदेश देता है। इसे पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल लक्ष्मण प्रसाद संतोष मुखिया जीरो देवी मनोज भैया जयराम सिंह मुन्ना कुमार सुधीर कुमार वेदनीधि गालीब नीतीश ठाकुर कौशल यादव गोलू शर्मा तारकेश्वर प्रसाद अजय पासवान सुनील पासवान टुनटुन सिंह जितेंद्र सिंह रंजीत कुमार कुनु कुमार डा मिथलेश राजीव कुमार समाजसेवी स्थानीय जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
