• Sun. Nov 15th, 2026

#bihar: ब्यूटी पांडेय की आवाज में छठ गीत ‘तोहरे असरे छठी माई’ रिलीज, दर्शकों को पसंद आ रही भक्ति की मिठास…

Bykhabretv-raj

Nov 14, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

ब्यूटी पांडेय की आवाज में छठ गीत ‘तोहरे असरे छठी माई’ रिलीज, दर्शकों को पसंद आ रही भक्ति की मिठास…

— नेहा म्यूजिक वर्ल्ड की प्रस्तुति में दिखा छठी मैया की महिमा और लोक आस्था का दिखा खूबसूरत संगम…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना : छठ महापर्व के अवसर पर भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए नया छठ गीत ‘तोहरे असरे छठी माई’ रिलीज हुआ है। नेहा म्यूजिक वर्ल्ड की इस विशेष प्रस्तुति में गायिका ब्यूटी पांडेय ने अपनी मधुर आवाज दी है। गीत के रिलीज होते ही इसे लेकर दर्शकों और संगीत प्रेमियों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है।

छठी मैया की महिमा, लोक आस्था और बिहार की सांस्कृतिक परंपरा को समर्पित इस गीत को आकर्षक अंदाज में फिल्माया गया है। इस गीत में अभिनेत्री पल्लवी सिंह नजर आ रही हैं। गीत के पोस्टर और वीडियो में छठ घाट, व्रतियों की श्रद्धा और छठी मैया की भक्ति का सुंदर चित्रण किया गया है।

गीत के निर्माता रत्नेश कुमार ने कहा कि छठ महापर्व बिहार की पहचान और हमारी आस्था से जुड़ा सबसे महत्वपूर्ण पर्व है। ‘तोहरे असरे छठी माई’ के माध्यम से हमारी कोशिश है कि छठी मैया की महिमा और लोक संस्कृति को संगीत के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। ब्यूटी पांडेय ने अपनी आवाज से गीत को भावपूर्ण बनाया है। हमें उम्मीद है कि यह गीत छठ व्रतियों और संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाएगा।

इस गीत के गीतकार साजन सावरिया, संगीतकार सर्विंद यादव और निर्देशक धर्मेंद्र यादव हैं। कोरियोग्राफी विल्सन जी ने की है। एडिटिंग वीके बॉस तथा डीआई रोहित सिंह ने किया है। डिजिटल हेड विक्की यादव और डिजिटल कार्य विकास यादव ने संभाला है।

नेहा म्यूजिक वर्ल्ड की इस प्रस्तुति के जरिए एक बार फिर भोजपुरी संगीत में छठ महापर्व की परंपरा, भक्ति और सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से पेश करने का प्रयास किया गया है।