• Fri. Feb 13th, 2026

#bihar: 130 वें प्रसारण के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित….

Bykhabretv-raj

Jan 25, 2026

 

 

 

 

 

130 वें प्रसारण के माध्यम से भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv:  मतदाता दिवस पर साल 2026 के पहले “मन की बात” के 130वें प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित, नालंदा जिला के शहरों से लेकर गांवों तक लगभग 500 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता ने पूरी तन्मयता से सुनी पी एम मोदी की प्रेरक बातें। आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर वर्ष 2026 के पहले एवं 130 वें “मन की बात” के माध्यम से एक बार देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई प्रेरक विषयों पर बातें करते हुए गणतंत्र दिवस एवं आने वाले पर्व त्योहारों की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मतदान के महत्व पर जोर देते हुए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों की सराहना की। पी एम मोदी ने कहा कि मैं सभी युवा दोस्तों से अपील करूंगा कि 18 साल की उम्र होने पर वे खुद को वोटर के तौर पर रजिस्टर करें। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट- अप इकोसिस्टम बन गया है। पी एम मोदी ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” कैंपेन के माध्यम से देश में अब तक 200 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए जा चुके हैं। युवाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आज के युवाओं ने अपने अनुभवों और लाइफ स्टाइल में भक्ति की भावना को शामिल किया है। मेड इन इंडिया, स्टार्ट -अप पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए पी एम मोदी ने कहा आइए हम जो कुछ भी बनाते हैं,उसकी क्वालिटी को बेहतर बनाने का संकल्प लें,चाहे वह हमारा टेक्सटाइल हो, टेक्नोलॉजी हो या इलेक्ट्रॉनिक्स यहां तक कि पैकेजिंग भी। पी एम मोदी ने अपने संबोधन में स्टार्ट -अप, जल संरक्षण, गुणवत्ता, संस्कृति और त्योहारों तथा स्वच्छता जैसे अन्य विषयों पर भी बातें की। पी एम मोदी ने अगले महीने होने वाले इंडिया ए आई कम्पैक्ट समिट का भी उल्लेख किया जिसमें दुनिया भर के विषेषज्ञ भाग लेंगे। बिहार शरीफ के वार्ड संख्या -02 अंतर्गत बबुरबन्ना मुहल्ला के सामुदायिक भवन में पूर्व मंत्री सह बिहार शरीफ विधायक डा सुनील कुमार ने इस प्रसारण को नगर मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार एवं बूथ के कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित आम जन के साथ बैठकर सुना। मौके पर विधायक डा सुनील कुमार ने कहा कि पी एम मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो लगातार इस तरह से सुलभ रूप से देशवासियों से जुड़कर संवाद स्थापित करते हैं और मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को समाज और देशसेवा हेतू प्रेरित करते हैं । नालंदा जिला में इस प्रसारण को लगभग 500 से अधिक बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जन द्वारा घरों से लेकर खेत खलिहानों तक पूरी तन्मयता के साथ सुना गया,यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को 11 बजे दिन में प्रसारित होने वाला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह मासिक कार्यक्रम “मन की बात” काफी प्रेरणादायक होता है इसे प्रत्येक व्यक्ति को निरंतर अवश्य सुननी चाहिए।