• Mon. Jan 19th, 2026

@bihar: अब नहीं तो कब बनेगा पुल, जनता का सब्र हो रहा है फुल :-चैंबर

Bykhabretv-raj

Aug 26, 2025

 

 

 

 

 

अब नहीं तो कब बनेगा पुल, जनता का सब्र हो रहा है फुल :-चैंबर

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv : बिहार शरीफ, 25 अगस्त 2025- स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बिहार शरीफ टाउन में बन रहे पुल के निर्माण कार्यों में गंभीर अनियमितताओं को लेकर नालंदा चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने कहा कि एल.आई.सी. ऑफिस से लेकर मेहर पर तक बन रहे पुल के निर्माण में नियम-कानूनों की खुली अवहेलना हो रही है। पुल निर्माण के समय स्थल पर डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाना आवश्यक होता है, जिसमें लागत, विभाग, ठेकेदार/फर्म का नाम और कार्याअवधि अंकित होती है, किंतु यहाँ कोई डिस्प्ले नहीं लगाया गया।

अनिल कुमार अकेला ने यह भी कहा कि निर्माण कार्य लगभग तीन वर्षों से बेहद धीमी गति से चल रहा है। नगर निगम समय-समय पर नए फरमान जारी करता रहा है, हाल ही में 15 अगस्त को पुल को चालू करने की घोषणा भी अखबारों में प्रकाशित हुई थी, किंतु आज तक काम पूरा नहीं हुआ।

ट्रैफिक निवारण समिति के संयोजक दीपक कुमार ने कहा कि पुल निर्माण में सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी हो रही है। किसी भी बाजार क्षेत्र में पुल बनने पर दुकानदारों और आम जनता के हितों का ध्यान रखा जाता है, किंतु यहाँ उल्टा उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस लापरवाही से किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

संगठन के सचिव डॉ. विपिन कुमार सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन के किसी भी नियम का पालन संबंधित पदाधिकारी नहीं कर रहे हैं, जिससे व्यापारियों में गहरा आक्रोश है। दुकानदारी और बाजार की आमदनी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

चैंबर के मनीष चंद्र ने स्पष्ट कहा कि यदि जिला प्रशासन ने तत्काल इस मामले पर ध्यान नहीं दिया तो व्यवसाई संगठित होकर आंदोलन करेंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस विषय पर विभाग के प्रधान सचिव, नालंदा डीएम एवं नगर आयुक्त बिहार शरीफ को अभिलंब एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके उपरांत 31 अगस्त (रविवार) को व्यापारियों की एक बड़ी बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।

बैठक में उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष नालंदा जिला खुदरा व्यावसायिक संघ शिवकुमार गुप्ता, तथा संजीत कुमार उर्फ बबलू जी, बबलू गुप्ता, उमेश कुमार, किशोर कुणाल, संजय चंद्रवंशी, सनी कुमार, शशि भूषण गुप्ता, विनय कुमार झंकार, विवेक कुमार , भोला बाबू, मुकेश कुमार मोदी, रमेश कुमार, आदि कई सदस्यों ने सुझाव दिया।