अनिल कुमार अकेला ने गोला गणेश मंदिर में पहुँचकर भगवान गणेश के चरणों में आशीर्वाद लिया…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें टी वी: बिहार शरीफ, 27 अगस्त 2025– गणेश चतुर्दशी के पावन अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता श्री अनिल कुमार अकेला ने सोहसराय, गला पट्टी स्थित गोला गणेश मंदिर में पहुँचकर भगवान गणेश के चरणों में आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री अकेला ने कहा—
“भगवान गणेश बुद्धि और विवेक के प्रतीक हैं। वे हमें बुद्धिमान, विनम्र और दृढ़निश्चयी बनने की प्रेरणा देते हैं। जीवन के मार्ग में आने वाली बाधाओं से हमें कभी घबराना नहीं चाहिए, बल्कि साहसपूर्वक उनका सामना करना चाहिए। हमारा विश्वास है कि भगवान गणेश सदैव हमारे मार्गदर्शन करते रहेंगे।”
कार्यक्रम में गणेश भक्त विनीत चौधरी, राकेश रंजन,चिंटू कुमार, उमेश कुमार गुप्ता, पप्पू गुप्ता, अशोक बाबू, मनीष कुमार, जयप्रकाश गुप्ता, सोनू हवाई, अरविंद कुमार, सैकडो भक्त थे।
अंत में श्री अकेला ने172 – बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता को गणेश चतुर्दशी की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ दी।
