डाकघर, बिहारशरीफ में होली मिलन समारोह का आयोजन….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: डाकघर, बिहारशरीफ परिसर में होली के पावन अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सौहार्द और सांस्कृतिक एकता की सुंदर झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर मिथिलेश कुमार, एपीएम (सब अकाउंट) के नेतृत्व में होली गीतों की गूंज और रंगों की छटा ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। पारंपरिक होली गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए डाक अधीक्षक, नालंदा मंडल, श्री कुंदन कुमार ने कहा कि होली आपसी भेदभाव मिटाकर प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ाने का पर्व है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी सहयोग और सकारात्मक कार्य संस्कृति बनाए रखने का संदेश दिया।
इस मौके पर डाक निरीक्षक रामाशीष प्रसाद, रंजीत कुमार राजक, इंद्रेश विक्रांत, परिवाद निरीक्षक अभिषेक कुमार, सहित अमलेश कुमार, पोस्टमास्टर मनीष कुमार आनंद सहित डाक विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी संवाद और होली की शुभकामनाओं के साथ किया गया।
