• Wed. May 13th, 2026

#bihar: कसेरा बंधुत्व योजना भारत के द्वारा हर्षोल्लास के साथ जी बी एम अकादमी में होली मिलन समारोह का आयोजन…

Bykhabretv-raj

Mar 2, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कसेरा बंधुत्व योजना भारत के द्वारा हर्षोल्लास के साथ जी बी एम अकादमी में होली मिलन समारोह का आयोजन…

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: कसेरा बंधुत्व योजना भारत के द्वारा हर्षोल्लास के साथ जी बी एम अकादमी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय सांस्कृतिक सभ्यता को जागृत करते हुए सर्व प्रथम सहस्त्रबाहु महाराज की पूजा अर्चना कर किया गया। पूजा अर्चना कर कार्यक्रम के संचालक नीरज काँस्यकार ने कहाँ की होली आदि काल से मनाया जा रहा हैं और सनातन धर्म का प्रत्येक पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक हैं। इसलिए होलिका दहन का सही अर्थ अपने अंदर की बुराई को समाप्त कर अच्छाई के मार्ग पर चले। अच्छाई का मार्ग पर चलना ही धर्म हैं। इस संस्था का एक ही सोच हैं कसेरा समाज को संगठित कर समाज के विकास का अनेक कार्य किया जाए और सभी भारत को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाए। फिर पटना सिटी से आए श्री दुलार चंद कसेरा जी ने कहाँ की आज हमारा कसेरा समाज बिखरा पड़ा हैं जिससे शादी विवाह में दिक्क़त होती हैं तों हम सभी एक दूसरे से जुड़ कर इस समस्या को आसानी से समाप्त कर सकते हैं। ठठेरी बाजार से आए कसेरा पंचायत समिति के पूर्व सचिव सुनील कुमार ने कहाँ की इसके लिए हर जगह के लोगों से सम्पर्क कर सदस्यता ग्रहण अभियान चलाना होगा। फिर सहस्त्रबाहु महाराज की आरती कर सभी सर्व प्रथम कसेरा समाज के ईश्वर सहस्त्रबाहु महाराज को अबीर ग़ुलाल अर्पित कर बड़ो के चरणों में अबीर रख कर अपने बराबर और छोटो के साथ अबीर लगाते हुए खूब मस्ती किए। इसके बाद गया से कार्यक्रम में आए स्वजातीय बंधु पियूष कसेरा, पटना के करण कसेरा, जुली कुमारी और संबली कुमारी ने सदस्यता ग्रहण कर सभी ने जलपान के रूप में चाट, पुआ, टमाटर का पकौरा और ठंडा का स्वाद लेते हुए सभी को होली की बधाई देते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में आए सभी बंधु बांधव को एक पैकेट अबीर गिफ्ट स्वरूप दिया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शुबी चंद, अंजू देवी,जुली देवी,नमन काँस्यकार,अंशु कसेरा,युवान, श्रेष्ठ आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।