• Mon. Mar 16th, 2026

@bihar: राजकीय डिग्री महाविद्यालय, राजगीर में हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन सह संगोष्ठी का आयोजन…

Bykhabretv-raj

Sep 4, 2025

 

 

 

 

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, राजगीर में हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन सह संगोष्ठी का आयोजन…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv: आज दिनांक 4. 09. 2025 को राजकीय डिग्री महाविद्यालय, राजगीर में हिंदी विभाग के तत्वाधान में हिंदी दिवस के अंतर्गत हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया संगोष्ठी का विषय “हिंदी भाषा की विशिष्टता एवं अन्य भारतीय भाषाएं” रखा गया । हिंदी पखवाड़ा सह संगोष्ठी का विधिवत उद्घाटन नव नालंदा महाविहार, नालंदा के आचार्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो० रवीन्द्रनाथ श्रीवास्तव उर्फ परिचय दास , विशिष्ट अतिथि भोजपुरी चित्रकार वंदना श्रीवास्तव , प्राचार्या डॉ मुसर्रत जहां, बर्सर डॉ शशि भूषण पांडे, हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ शारदा कुमारी, नैक समन्वयक डॉ करार अहमद, कुलानुशासक डॉ कामना, अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष डॉ अमर , समाजशास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ मनोज आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता प्रो रवींद्रनाथ श्रीवास्तव ने हिंदी की व्यापकता एवं विशिष्टता को बताते हुए कहा कि आज हिंदी भाषा पूरे विश्व के नामचीन देशों में प्रचलित हो चुकी है ,यही कारण है कि वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा की जितनी विज्ञापन आती है उससे कहीं ज्यादा विज्ञापन हिंदी भाषा में भी आती हैं । यही नहीं हिंदी के जितने भी एफ.एम. रेडियो चैनल , वेबसीरीज एवं अन्य मनोरंजन चैनल सभी राज्यों में लोकप्रिय हैं और ज्यादा देखी और सुनी जाती है । साथ ही ,उन्होंने एक चिंता भी जाहिर की आए दिनों में कुछ वेबसीरीज ऐसे भी आ रहे हैं ,जो हिंदी भाषा की मर्यादा लांघ चुके हैं जिससे खासकर हमारी युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है । उन्होंने युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए कहा कि जो साहित्य का सही स्वरूप को पढ़ेगा और पढ़कर अपने जीवन में आत्मसात करेगा वो कभी कुकृत्य नहीं करेगा और न ही कटु वचन बोलेगा ।

 

 

उन्होंने अन्य राज्यों के जिक्र करते हुए कहा कि अब केरल , तमिलनाडु , महाराष्ट्र एवं अन्य अहिंदी भाषी राज्यों में भी हिंदी समझी और पढ़ी जाती है । उदाहरण स्वरूप उन्होंने कहा कि ट्रक ड्राइवर भी हर राज्य में गुजारा कर लेता है,यह हिंदी भाषा की लोकप्रियता का प्रमाण है ।वहीं विशिष्ट अतिथि भोजपुरी चित्रकार वंदना श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में छात्रों को विशिष्ट व्यक्तित्व के मूल मंत्र को बताया । महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मुसर्रत जहां ने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि भाषा और संस्कृति का उत्सव है , जो हमारी मातृभाषा के गौरव से आलोकित करता है।
वहीं कार्यक्रम संयोजिका सह हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ शारदा कुमारी ने अतिथियों के स्वागत भाषण के साथ अपने वक्तत्व में कहा कि हिंदी पखवाड़ा के मूल उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं महाविद्यालय के अन्य सदस्यों में हिंदी भाषा के प्रति अनुराग , संवेदनशीलता तथा सृजन शीलता का संचार करना है। इस पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें कविता लेखन /वाचन , निबंध लेखन , श्रुतिलेख आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे यह प्रतियोगिता न केवल विद्यार्थियों के प्रतिभा को मंच प्रदान करेगी बल्कि भाषा को बहुआयामी स्वरूप से उन्हें अवगत करवाएगी । साथ ही उन्होंने यह भी सूचना दी कि इस कार्यक्रम का विधिवत समापन 16 सितंबर को किया जाएगा । वहीं भौतिकी विभाग के डॉ रूपम शर्मा ने अपनी स्वरचित कविता पाठ कर सब को मंत्रमुग्ध करते हुए हिंदी भाषा के प्रति अपनी भावना को व्यक्त किया ।

 

 

इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग की छात्रा निवेदिता राज ने किया । धन्यवाद ज्ञापन अनुपम कुमार ने किया ।
इस अवसर डॉ. मनोज , डॉ. सुभाष , डॉ अमर , डॉ करार अहमद, डॉ मनीष , डॉ रूपम , डॉ राकेश, डॉ. जगमोहन , राहुल प्रकाश , देवेंद्र प्रसाद , नितिशा गुड़िया , अभिषेक श्रेया , अंजली , ज्योति , शानू ,माही , विजय गुप्ता , राजकुमार , शुभम् , राजनंदनी प्रेम , प्लाजा , दुर्गा , संजना , गीतांजलि ,आशिक , करनजीत , चेतन , सुमंत , काजल , संजना , रजनीश , आदि उपस्थित थे ।