• Wed. May 20th, 2026

#bihar: वन्यप्राणी संरक्षण से इको-पर्यटन तकः राजगीर सफारी मॉडल की मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा….

Bykhabretv-raj

May 17, 2026

 

 

 

 

 

 

 

राजगीर जू सफारी एवं नेचर सफारी के ग्लास ब्रिज का मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने किया भ्रमण, आधुनिक सुविधाओं की सराहना वन्यप्राणी संरक्षण एवं आधुनिक पर्यटन का उत्कृष्ट मॉडल बना राजगीरः मुख्यमंत्री ने कहा।

राजगीर जू एवं नेचर सफारी को मिली नई पहचानः मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने की व्यवस्थाओं की सराहना

वन्यप्राणी संरक्षण से इको-पर्यटन तकः राजगीर सफारी मॉडल की मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा कहा “राजगीर स्थित जू सफारी एवं ग्लास ब्रिज का उत्कृष्ट विकास देखकर गर्व की अनुभूति हुई। यहाँ प्रकृति, वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यटन को जिस प्रकार एक साथ विकसित किया गया है, वह बिहार की उभरती हुई इको टूरिज्म पहचान को दर्शाता है। इस कार्य में लगे पूरे दल के समर्पित प्रयासों की सराहना करता हूँ तथा उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ देता हूँ”

माननीय मुख्यमंत्री ने ग्लास ब्रिज भ्रमण के दौरान पर्यटकों की निरंतर बढ़ती संख्या एवं आकर्षण को दृष्टिगत रखते हुए ग्लास ब्रिज की क्षमता विस्तार के लिए अत्याधुनिक ‘क्लिफ वॉक’ विकसित किए जाने के निदेश दिए। साथ ही, पर्यटकों को विश्वस्तरीय, सुरक्षित एवं अधिक सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से परिसर में उपलब्ध अन्य सभी आधारभूत एवं पर्यटक सुविधाओं की क्षमता वृद्धि एवं उन्नयन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए है। साथ ही माननीय मुख्यमंत्री ने जू सफारी एवं नेचर सफारी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुये सफारी बसों की संख्या को भी बढ़ाने हेतु निदेशित किया है।

 

 

 

 

भ्रमण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने जू सफारी परिसर स्थित वन्यजीव अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हँड रियरिंग के माध्यम से संरक्षित किए जा रहे शेर के शावकों का अवलोकन किया तथा उनका नामकरण भी किया। उन्होंने 4 माह के मादा शावक का नाम ‘लक्ष्मी’ रखा।

इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री ने आधुनिक 180 डिग्री थिएटर में प्रदर्शित नवीन फिल्म “दा वाईल्ड कॉल” (The Wild Call) को भी देखा गया। उन्होंने डिजिटल एवं ऑडियो विजुअल माध्यमों के जरिए पर्यटकों को वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के प्रति प्रेरित करने के प्रयासों की सराहना की।

भ्रमण के दौरान उनके साथ डॉ. गोपाल सिंह, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, पटना, डॉ. नेशामणी के० मुख्य वन संरक्षक, पटना अंचल, पटना, श्री राजकुमार एम०, वन प्रमंडल पदाधिकारी, नालन्दा वन प्रमंडल, बिहारशरीफ उपस्थित रहे।