महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान से जिले के पांच शिक्षक सम्मानित….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: शिक्षा, संस्कृति और संस्कार विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार सह महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान का आयोजन बक्सर स्थित संत पॉल इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास फैमिली क्लब परिवार बिहार व एक्टिव टीचर्स एण्ड स्टूडेंट ग्रुप हिमाचल प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजपरिवार डुमरांव के सदस्य मान विजय सिंह ने कहा कि हमारी भारतीय सनातन संस्कृति को छोड़कर युवा पीढ़ी पश्चिमी संस्कृति को अपनाते जा रहा है जिससे गुरु शिष्य परम्परा में ह्रास देखा जा रहा है। आयोजक मनोज मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को अपने अपने स्कूलों में शिक्षा के साथ साथ बच्चों को संस्कार भी देने की बात की।
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, रचनात्मक पहल, विषय वस्तु को अलग अंदाज में प्रस्तुत करने वाले मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत बिहार के 18 जिले के 100 शिक्षकों को महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान से सम्मानित किया। जिसमें नालन्दा जिले के प्राथमिक विद्यालय बेलदरिया पावा के प्रधान शिक्षक रोहित कुमार, उर्दू प्राथमिक विद्यालय कोहनासराय के शिक्षक मो० नजमुद्दीन, उर्दू प्राथमिक विद्यालय पेढ़ूका के प्रधान शिक्षिका श्वेता सिन्हा, प्राथमिक विद्यालय देवकली की शिक्षिका फूल कुमारी एवं प्राथमिक विद्यालय बालबापर की शिक्षिका कुमारी अवंतिका सिन्हा
को महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। प्रधान शिक्षक रोहित कुमार ने कहा कि शिक्षकों का कार्य सिर्फ शिक्षा प्रदान करना नहीं है बल्कि समाज को नई दिशा और बच्चों को सही मार्गदर्शन देना भी शिक्षकों की ही जिम्मेदारी है। आज जिन शिक्षकों को यह सम्मान मिला है वे शिक्षा के साथ साथ रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति जागरूकता, बाल विवाह, सांप्रदायिक सौहार्द, नवाचार एवं रचनात्मक शिक्षा, प्रोजेक्ट आधारित पढ़ाई, निर्धन बच्चों को आवश्यक सामग्री भी प्रदान करने का कार्य करते हैं। इनके किए कार्यों का ही आज सम्मान हुआ है।
