• Sat. Apr 18th, 2026

#bihar: सात अंकों के साथ पांच खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर..

Bykhabretv-raj

Mar 28, 2026

 

 

 

 

 

 

 

सात अंकों के साथ पांच खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग , बिहार सरकार एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे बिहार ओपन फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता के आठवें चक्र की समाप्ति के उपरांत साढ़े सात अंकों के साथ ग्रैंडमास्टर पीटर क्रियाकोव अकेले शीर्ष पर चल रहे हैं। सात अंकों के साथ पांच खिलाड़ी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
आज खेले गए आठवें चक्र में पीटर ने बंगाल के परमब्रता सरकार के निम्जो इंडियन डिफेंस के खिलाफ सफेद मोहरों से खेलते हुए बाजी ड्रा में समाप्त की। ओपनिंग में हुए चूक का अहसास होने पर पीटर ने परमब्रता के ड्रा ऑफर को स्वीकार कर लिया।
दो नम्बर बोर्ड पर आलेख्य मुखोपाध्याय (6 अंक) एवं आशुतोष कुमार (6 अंक) के बीच कैरो कैन पद्धति से खेली गई बाजी 70 चालों में ड्रा हुई। अंत के खेल में आलेख्य के पास मंत्री होने के बावजूद आशुतोष के बढ़त लिए प्यादों ने बाजी पर नियंत्रण बनाए रखा और अंक बांटने पड़े
तीन नम्बर बोर्ड पर महाराष्ट्र के महिंद्रकर इंद्रजीत ने सफेद मोहरों से रैपर्ट जुबावा सिस्टम से खेलते हुए बिहार के शुभम कुमार को 28 चालों में पराजित कर सात अंकों अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
चार नम्बर बोर्ड पर बिहार के पीयूष कुमार और बंगाल के अभ्रोज्योति नाथ के बीच इटालियन पद्धति से खेली गई बाजी 60 चालों के बाद अनिर्णीत समाप्त हुई।
पांच नम्बर बोर्ड पर नेपाल के राष्ट्रीय चैम्पियन रुपेश जायसवाल ने अपने हमवतन शैलेन्द्र न्यूपाने को सिसिलियन डिफेंस से खेलते हुए 65 चालों की मैराथन बाजी में पराजित कर सात अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए।
कल प्रतियोगिता का अंतिम चक्र सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा। प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह अपराह्न चार बजे किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री माननीय सुनील कुमार मुख्य अतिथि होंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय खेलमंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह होंगी।

आज के शीर्ष परिणाम इस तरह रहे:

1. पीटर क्रियाकोव (7½ अंक) ने परमब्रत सरकार (7 अंक) से ड्रॉ खेला
2. आलेख्य मुखोपाध्याय (6 अंक) ने आशुतोष कुमार (6 अंक) से ड्रॉ खेला
3. इंद्रजीत महिंद्रकर (7 अंक) ने शुभम कुमार (6 अंक) को हराया
4. पियूष कुमार (6½ अंक) ने अभ्रोज्योति नाथ (6½ अंक) से ड्रॉ खेला
5. रूपेश जायसवाल (7 अंक) ने शैलेन्द्र नेउपाने (6 अंक) को हराया
6. पृथ्वी शर्मा (7 अंक) ने, प्रखर त्रिपाठी (6 अंक) को हराया
7. अंकित दास (6 अंक) के.के. चटर्जी (6 अंक) से ड्रॉ खेला
8. श्रीहन सबत (6½ अंक) ने सुधीर कुमार सिन्हा (6½ अंक) से ड्रॉ खेला
9. समीर चौधरी (6½ अंक) ने भूपनाथ (6½ अंक) से ड्रॉ खेला
10. सुन्दरम कुमार (7 अंक) ने वेदांत राजेश (6 अंक) को हराया
11. रेयान मोहम्मद (6½ अंक) ने दिव्यांशु कुमार सिंह (5½ अंक) को हराया
12. गौरव कुमार (6½ अंक) ने शिवाय सिंह (5½ अंक) को हराया
13. विपल सुभाषी (6½ अंक) ने वाई.पी. श्रीवास्तव (5½ अंक) को हराया
14. किशन कुमार (6½ अंक) ने अमन बलाना (5½ अंक) को हराया
15. पी.के. सिंह (6½ अंक) ने, अरिजीत घोष (5½ अंक) को हराया

*विशेष खबर*
***********
*जब जिम्बाब्वे के अंतर्राष्ट्रीय मास्टर मोमंबे कुदाजनई को ड्रॉ पर रोका छह वर्षीय रुद्र ने*
*******************
प्रतियोगिता के दूसरे चक्र में सहरसा के छह वर्षीय खिलाड़ी रुद्र प्रताप ने जिम्बाब्वे के अंतर्राष्ट्रीय मास्टर मोमंबे कुदाजनई को ड्रॉ पर रोक बिहारी बच्चों की प्रतिभा का लोहा मनवाया । रुद्र ने मोमांबे के खिलाफ बेहद निर्भीक अंदाज में खेलते हुए अपने मोहरे को कटवाया और अंत के खेल में उन्हें बाजी ड्रा करने पर मजबूर कर दिया

*एक ही परिवार की तीन पीढ़ी खेल रही एक साथ*
*************************
बड़हिया , लखीसराय के कमल किशोर सिंह, उनकी पुत्री सुष्मिता कुमारी, उनके नाती वैभव आनंद एवं नतिनी वैष्णवी इस प्रतियोगिता में एक साथ भाग ले रहे हैं।
इसमें वैभव आनंद राज्य अंडर 7 आयु वर्ग के विजेता भी रह चुके हैं।