बाल मेला में भाग लेने के लिए बच्चों में मची होड़, मध्य विद्यालय नवगढ़ में बच्चे हुए पुरस्कृत…
बच्चों से पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद में आगे आने का बीईओ एवं डा. मानव ने किया आह्वान …

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हिलसा (नालंदा):- शनिवार को मध्य विद्यालय नवगढ़ में बाल मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन समाजसेवी डॉ. आशुतोष कुमार मानव एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीतेश कुमार रंजन ने दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर किया। इस मेले में बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।मंच का संचालन संजीव रंजन ने किया जबकि उद्घाटन करते हुए बीईओ नीतेश कुमार रंजन एवं डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी ही सफलता प्राप्त करते हैं। उन्होंने खेल और कला में रुचि रखने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कड़ी मेहनत और नियमित अध्ययन के महत्व पर जोर दिया।बाल मेले में बच्चों ने चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, सुई दौड़, लंबी कूद और गोली दौड़ जैसे कई खेलों में हिस्सा लिया। इसके अतिरिक्त, एक चित्रकला प्रदर्शनी और टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मटेरियल) कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसने अभिभावकों में विशेष उत्साह जगाया। बच्चों ने मेले में कई स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाए, जिनकी सराहना की गई।समाजसेवी डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं समेत बाल मेला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रांगण में लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया जाता है।एचएम प्रमोद कुमार ने कहा कि कई बच्चों ने खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में कई प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर एचएम प्रमोद कुमार , गौरव कुमार, संजीव रंजन, संदीप कुमार, चाँदनी कुमारी, प्रेरणा राज, निधि कुमारी, समिता कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षाविद उपस्थित रहे।
