नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन के अभिनंदन समारोह में नालंदा जिला की होगी बड़ी भागीदारी : राजेश कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा नालंदा

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: 23 दिसंबर को पटना के मिलर हाई स्कूल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन के अभिनंदन समारोह में नालंदा जिला से भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या ले जाने के विषय पर भाजपा नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित किया गया। जिसमें जिले के प्रत्येक मंडलों से अधिक से अधिक संख्या कार्यकर्ताओं को इस अभिनंदन समारोह में शामिल कराने के लिए विचार विमर्श एवं रणनीति तैयार कर पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां बांटी गई। साथ ही चल रहे स्वदेशी अभियान को गति प्रदान करने पर जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा हमारे बिहार से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना पूरे बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है, इसलिए हम सभी नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन के अभिनंदन के लिए उत्साहित हैं। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चल रहे “हर घर स्वदेशी,घर घर स्वदेशी” अभियान को नालंदा जिला में और भी गति दी जाएगी, प्रत्येक नागरिकों से आग्रह के साथ “स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ” का स्वदेशी संकल्प पत्र भराया जाएगा जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह , जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल , शैलेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, डा अशुतोष कुमार, जिला मंत्री अमरेश कुमार, विश्वनाथ प्रसाद सिंह, आई टी सेल संयोजक अमित शान उपस्थित रहे।
