• Thu. Jan 15th, 2026

#bihar: राष्ट्रीय महिला आयोग – आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन….

Bykhabretv-raj

Dec 18, 2025

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय महिला आयोग – आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को माननीय श्रीमती ममता कुमारी, सदस्य, राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली के नेतृत्व में राष्ट्रीय महिला आयोग – आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित समस्याओं को सीधे सुनना, उनके त्वरित समाधान की दिशा में पहल करना तथा राष्ट्रीय महिला आयोग की योजनाओं एवं अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए माननीय श्रीमती ममता कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। “आपके द्वार” कार्यक्रम के माध्यम से आयोग जमीनी स्तर तक पहुंचकर महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कर रहा है, ताकि उन्हें न्याय के लिए दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, साइबर अपराध सहित विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर त्वरित सहायता प्रदान करने का एक प्रभावी मंच है। आयोग द्वारा प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र कार्रवाई की जाती है।

इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में बिना भय के राष्ट्रीय महिला आयोग से संपर्क करें। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ही महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसरों वाला वातावरण निर्मित किया जा सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि, विभिन्न महिला संगठनों के सदस्य तथा बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।