• Fri. Feb 13th, 2026

@bihar: शिक्षिका के सेवानिवृत्त होने पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन…

Bykhabretv-raj

Aug 16, 2025

 

 

 

 

 

शिक्षिका के सेवानिवृत्त होने पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

@ख़बरें Tv : हिलसा ( नालंदा ) उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुल्तानपुर में कार्यरत शिक्षिका निर्मला कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया . वहीं प्रधान शिक्षक के लिए चयनित गौतम कुमार को भी सम्मानपूर्वक विदा किया गया . समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार परिमल ने किया जबकि मंच का संचालन ओम प्रकाश निराला ने किया . सर्वप्रथम समारोह का विधिवत शुभारम्भ समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने दीप प्रज्वलित कर किया . इस मौक़े पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय की शिक्षिका निर्मला कुमारी ने जबसे योगदान दिया है सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ मधुर संबंध बनाकर एक आदर्श एवं कुशल शिक्षिका की भूमिका निभायी है . इनके कार्यकाल के दौरान सभी साथी शिक्षकों को कुछ न कुछ इनसे सीखने का अवसर मिला है . डा. मानव ने कहा कि विद्यालय परिवार महान शिक्षिका निर्मला जी के कार्यों को हमेशा याद रखेगा . इनकी कुशल कार्यक्षमता एवं उत्कृष्ट योगदान सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए प्रेरणाश्रोत है.उन्होंने कहा कि ये सेवानिवृत्त ज़रूर हुईं हैं लेकिन इनका सामाजिक दायित्व और बढ़ गया है .इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से निर्मला कुमारी और शिक्षक गौतम कुमार ( प्रधान शिक्षक ) को भावभीनी विदाई देते हुए पुष्पमाला पहनाया गया . विद्यालय की बच्चियों के द्वारा प्रस्तुत विदाई से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी को भाव विह्वल कर दिया और लोगों की आँखें नम हो गयीं . वहीं गौतम कुमार ने अभिनंदन पत्र पढ़कर शिक्षिका के कृत्यों का बखान किया . इसी क्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी एक एक कर निर्मला कुमारी और गौतम कुमार के सेवाकार्य की चर्चा करते हुए उन्हें एक आदर्शशिक्षक – शिक्षिका बताया . बच्चे भी विदाई समारोह में भावुक दिखे तथा अपने अंदाज़ में अपनी प्रिय शिक्षिका एवं शिक्षक को विदाई दी .इस मौक़े पर एचएम पंकज कुमार परिमल , संजय कुमार, ई. आनंद किशोर , कमलेन्द्र कुमार, अवधेश कुमार, राधिका कुमारी, सुधीर कुमार, प्रीति कुमारी, रणजीत कुमार, रेणु कुमारी, ऋतु कुमारी , संजय कुमार समेत कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए .