
जी. बी. एम अकादमी में हर्षोल्लास के साथ 79वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv : राष्ट्रीय युवा योजना, कैलाश बिहारी मेमोरियल ट्रस्ट और रघुनन्दन सेवा सदन के तत्वाधान में जी. बी. एम अकादमी में हर्षोल्लास के साथ 79वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिसमें भाईजी के द्वारा बताए ध्वज बंधन के नियमों को सभी के सामने प्रस्तुत राष्ट्रीय युवा योजना बिहार के सचिव नीरज काँस्यकार ने किया। ध्वज बंधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथी एन एस अकादमी के शिक्षक राहुल कुमार ने झंडे को सलामी देते हुए कहाँ की डॉ एस एन सुब्बा राव भाईजी आजीवन भारत माँ की सेवा हेतु युवाओं को प्रेरित करते रहें। आज हम सभी को संकल्प लेना होगा की हम सभी बड़े होकर कुछ भी व्यवसाय करें पर भारत को अखंड बनाने हेतु हमेशा शान्ति सिपाही के रूप में खड़े रहेंगे।फिर सभी ने राष्ट्रगान गा कर भारत माँ की जय का नारा लगाए। ध्वज रक्षक प्रियांशु कुमार अतिथी को धन्यवाद देते हुए कहाँ की आपके संकल्प को हम सभी आत्मासात कर जीवन को जियेंगे।

फिर तिंरगा यात्रा के माध्यम से सभी ने शान्ति सन्देश को जन जन तक फैलाने का कार्य किए। यात्रा का शुरुआत विद्यालय की प्रधनाध्यापिका श्रीमती शुबी चंद ने हरि झंडी दिखा कर किया।जिसमें सभी बच्चें, शिक्षक, युवा साथी ने जय जगत जय जगत, हम बच्चें हिंदुस्तान के गीत गाते हुए देश इज्जत हम सब बच्चें,दुनिया के बच्चें जिंदाबाद, सब धर्मो का हो सम्मान मानव मानव एक सम्मान, भारत माँ के सब हैं लाल धर्म भेद का कहाँ सवाल आदि नारों से महल्ला में गुंजा कर देश भक्ति का भाव सभी के मन में फैलाये। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सबा, सागुफ, रीना, सुभाष, आफरीन, सामिया, मोनी कुमारी, आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
