नालन्दा के हरनौत रेल कारखाना में आमिया कुमार वरिष्ठ अनुभव अभियंता का हुआ विदाई समारोह…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: हरनौत रेल कारखाना में आमिया कुमार वरिष्ठ अनुभव अभियंता का हुआ विदाई समारोह। सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत में आज आमिया कुमार वरिष्ठ अनुभव अभियंता का सेवानिवृत्ति पर कैरिज रिपेयर शॉप के द्वारा दिया गया विदाई समारोह ।जिसकी अध्यक्षता कैरिज रिपेयर शॉप के इंचार्ज कौशलेंद्र कुमार सिंह तथा संचालन पूर्णा नंद मिश्रा ने किया। सभा की अध्यक्षता करते हुए कौशलेंद्र कुमार ने कहे कि आमिया सर कारखाना के लिए मार्गदर्शक थे।उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला वह बहुत ही अनुशासन प्रिय हैं ।साथ ही साथ उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना किए, समारोह का संचालन करते हुए पूर्णा नन्द मिश्र ने कहा कि आमिया सर की कमी निश्चित रूप से कारखाना को खलेगी। कारखाना का आउटरन 0 से 90 तक पहुंचाने में उनका प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से उनका भूमिका रहा है।वे बहुत ही अनुशासन प्रिय थे। वे पुरे सेवा काल में एक भी कर्मचारी को किसी भी तरह का पनीशमेंट , चार्जशीट के लिए न ही अनुशंसा की न ही दिया,यह बङी बात है। इसके बाद उनके साथ आए उनकी पत्नी , बच्ची तथा उन्हें माला पहनाकर,बुके देकर तथा विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया इसके पूर्व वकील कुमार की टीम ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।आमिया सर अपने संबोधन में हरनौत के कर्मचारियों द्धारा मिले प्यार के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही साथ यहां के लगनशील कर्मचारियों की सराहना की अंत में शाल ओढ़ाकर उनकी विदाई की गई।इस अवसर पर विरमणी कुमार, सुजीत कुमार ,जय किशोर ,विनोद पूर्ती ,सुशील कुमार, सतीश कुमार ,शंकर कुमार ,बासुकी नाथ उपाध्याय, शशि ,जितेंद्र, महेन्द्र चौधरी, मृत्युंजय चौबे,संजय ,मनोज,विपीन कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
