ईसीआरकेयू ने सेवानिवृत्त सीनियर सेक्शन इंजीनियर तथा सहायक यांत्रिक इंजीनियर के पद हेतु क्वालीफाइड सीनियर सेक्शन इंजीनियर का विदाई समारोह..

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : हरनौत रेल कारखाना में शनिवार दिनांक 30 अगस्त 2025 को ईसीआरकेयू ने सेवानिवृत्त सीनियर सेक्शन इंजीनियर श्री अमिया कुमार तथा सहायक यांत्रिक इंजीनियर के पद हेतु क्वालीफाइड सीनियर सेक्शन इंजीनियर श्री सुजीत कुमार का विदाई समारोह आयोजित किया। समारोह में इन दोनों सीसेई को शाल ओढ़ाकर तथा पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ईसीआरकेयू के शाखा सचिव पूर्णानंद मिश्रा ने श्री अमिया कुमार के समय पालन का प्रशंसा करते हुए कहा कि शुरुआती सालों में जब कारखाना आने जाने के लिए प्रयाप्त सुविधा उपलब्ध नहीं था, उस समय भी श्री अमिया कुमार चाहें कोई भी मौसम हो, सुबह 8 बजे से पूर्व कारखाना में उपस्थित रहते थे। समय पालन के मामले के अतिरिक्त ये अपना काम पुरे लगन, तत्परता और इमानदारी से करने के मामले में पुरे कारखाना कर्मचारियों के लिए एक आदर्श हैं। श्री सुजीत कुमार एएमई का परीक्षा क्वालीफाइड कर ग्रुप बी अधिकारी में पदोन्नत हो रहे हैं।

इनका रेलवे में सेवा अभी 28 वर्ष शेष है जिसके कारण अधिकारी के क्षेत्र में इन्हें काफी तरक्की करने का सम्भावना है। अभी तक ये हरनौत कारखाना में एक सीसेई के तौर पर योगदान दे रहे थे। आगे इन्हें अधिकारी बनकर हरनौत कारखाना आने का प्रबल संभावना है। इनसे अपेक्षा है कि ये जिस भी पद पर रहेंगे, कारखाना के विकास में अपना पूर्ण योगदान देते रहेंगे। इस अवसर पर श्री अमिया जी के पत्नी, बेटी के अलावे आरपीएफ इंस्पेक्टर के एन सिंह, ईसीआरकेयू के बच्चालाल प्रसाद, मनोज मिश्र, विपिन कुमार, गिरजा प्रसाद, मंजय कुमार, पवन कुमार, मृत्युंजय चौबे, बासुकीनाथ उपाध्याय, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार गौतम, महेंद्र चौधरी, अनुपमा कुमारी ,रंजीत कुमार, कृष्णा कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।
