• Sun. Aug 2nd, 2026

#bihar: ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ का होगा शुभारंभ…..

Bykhabretv-raj

Aug 2, 2026

 

 

 

 

‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान’ का होगा शुभारंभ, तैयारियों को लेकर उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा बैठक…

• सभी शिक्षण संस्थानों को अधिकतम छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने, समय पर सूचना देने का निर्देश।
• ⁠कार्यक्रम स्थल पर बैठने की व्यवस्था, एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, लाइव प्रसारण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
• ⁠बैठक में विभिन्न कॉलेजों के सेमिनार एवं कॉन्फ्रेंस हॉल की बैठक क्षमता, विद्यार्थियों की संख्या एवं उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
• सभी विभागों एवं शिक्षण संस्थानों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने तथा युवाओं में नशामुक्ति के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया।
• ⁠मुख्य कार्यक्रम नालन्दा कॉलेज में आयोजित होगा, अधिकतम युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ (नालंदा): शनिवार को उप विकास आयुक्त, नालन्दा सुश्री सारा अशरफ की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत-संकल्प अभियान” के सफल आयोजन एवं तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा My Bharat के तत्वावधान में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 02 अगस्त 2026 को अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। नालन्दा जिले का मुख्य कार्यक्रम नालन्दा कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। सभी तैयारियां समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त ने नालन्दा महिला कॉलेज, वर्धमान महावीर कॉलेज, पावापुरी, एस.वी.एम. कॉलेज सहित जिले के अन्य प्रमुख शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को कार्यक्रम में अधिकतम छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को समय पर कार्यक्रम की सूचना उपलब्ध कराई जाए तथा उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक समन्वय किया जाए।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी संस्थानों के सेमिनार हॉल एवं कॉन्फ्रेंस हॉल की बैठक क्षमता (Seating Capacity), विद्यार्थियों की संख्या तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम स्थल एवं अन्य संस्थानों में बैठने की समुचित व्यवस्था, बड़ी स्क्रीन, उच्च गुणवत्ता की ध्वनि व्यवस्था (साउंड सिस्टम) तथा लाइव प्रसारण के निर्बाध संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी तथा My Bharat Portal पर उनका पंजीकरण कर ऑनलाइन शपथ भी दिलाई जाएगी।
उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि यह अभियान युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ, अनुशासित एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करते हुए कार्यक्रम के सफल एवं गरिमामय आयोजन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।