जिला स्वीप आइकॉन डा. मानव ने तारापुर गाँव में लगाया चौपाल , महिला वोटरों को किया जागरूक…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv : इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र की जीविका दीदियों से शत प्रतिशत वोटिंग करवाने की अपील
आने वाले विधान सभा के चुनाव को देखते हुए आइकॉन डा. आशुतोष कुमार मानव द्वारा स्वीप गतिविधियाँ लगातार चलायी जा रही है .
गाँव – शहर के मतदाताओं को उनके अधिकार के बारे में बताते हुए उनसे बंपर वोटिंग की अपील की जा रही है ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ सके . रविवार को डा. मानव द्वारा 174 विधान सभा क्षेत्र इस्लामपुर के तारापुर गाँव पहुँचे जहां चुनावी चौपाल लगाकर ख़ासकर महिला मतदाताओं को निर्वाचन के प्रति जागरूक किया .
. चुनावी चौपाल में दर्जनों युवक – युवतियों के अलावे जीविका संगठन से जुड़ी महिला मतदाताओं ने सक्रियता पूर्वक हिस्सा लेते हुए लोक तंत्र को मज़बूत करने का संकल्प लिया .
इस दौरान स्वीप आईकॉन मानव ने लोगों से कहा कि आप अगर स्वच्छ सरकार का गठन करना चाहते है तो वोट का चोट करना होगा और प्रतिशत को भी बढ़ाना होगा . जिस इलाक़े का वोटर जागरूक रहता है उस क्षेत्र का विकास भी तेज़ी से होता है . लोभ लालच , जात -पात से ऊपर उठकर भयमुक्त होकर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लीजिए और अपनी पसंद की सरकार बनाइए .
उन्होंने ख़ासकर जीविका से जुड़ी महिलाओं आह्वान किया कि अन्य ग्रामीणों को भी प्रेरित करते हुए उन्हें वोटिंग के प्रति जागरूक करें . देश के लोक तंत्र को तभी असली ताक़त मिलेगी जब सभी वोटर अपने अधिकार और कर्तव्य को समझेंगे .इसी क्रम में मतदाता सूची सत्यापन को लेकर भी चर्चा हुई तथा छूटे हुए लोगों का नाम शीघ्र जुड़वाने की बात कही गई . चुनावी चौपाल में निर्मला देवी , चंद्रकांत कुमार अधिवक्ता , सोनी कुमारी , सुमित्रा कुमारी , सुनैना देवी , धनंजय कुमार , किरण कुमारी,निशु रानी , केशरी देवी सहित दर्जनों जीविका दीदियों ने हिस्सा लिया .
