मंत्री डॉ सुनील कुमार के सौजन्य से बिहार शरीफ के मंसूर नगर मुहल्ला में नि: शुल्क जांच शिविर का आयोजन…

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें टी वी: वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार के सौजन्य से बिहार शरीफ के मंसूर नगर मुहल्ला में नि: शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के चिकित्सक जेनरल फिजीशियन डॉ दीनानाथ वर्मा, सर्जन , किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ पवन भारती, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अंजय कुमार, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संध्या सिन्हा ने मुहल्ले के लगभग दो सौ से अधिक गरीब जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चिकित्सा एवं दवा प्रदान किया। इस अवसर पर वन , पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार उपस्थित होकर लोगों से भेंट मुलाकात करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें माला एवं अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। वन , पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। चूंकि मैं विधायक बनने से पहले एक चिकित्सक था इसलिए अपनी जिम्मेवारी समझते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में निरंतर नि: शुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की पहल की है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग कर रहे सभी चिकित्सक गण का हृदय से आभार जताया। स्वास्थ्य शिविर में मुहल्ले वासियों की भीड़ उमड़ पड़ा। मुहल्ले वासी अपने विधायक द्वारा इस पहल पर प्रसन्नता जताते हुए आभार प्रकट किया। स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने में स्थानीय राकेश कुमार एवं शैलेन्द्र कुमार जी का भरपूर सहयोग रहा। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अमरेश कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद सह शक्ति केंद्र प्रमुख भेषनाथ प्रसाद, बूथ अध्यक्ष विनोद कुमार, अतिश कुमार, आनंदी ठाकुर,रवि कुमार, अनोज कुमार, आलोक रंजन, वसंत कुमार, रमन कुमार, राजा कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
