बाल मेला में भाग लेने के लिए बच्चों में होड़, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं डा. मानव ने किया उद्घाटन..
मध्य विद्यालय हिलसा एवं प्राथमिक विद्यालय कुर्था के बाल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत …

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: हिलसा ( नालंदा ) शिक्षा के साथ साथ अतिरिक्त गतिविधियों में जो विद्यार्थी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं वे ही एक दिन सफलता के उच्च शिखर पर पहुँचते हैं . खेल कूद , सांस्कृतिक कार्यक्रम , गीत – संगीत एथलेटिक्स के साथ साथ बाल मेला के माध्यम से बच्चों द्वारा आयोजित ऐसा प्रेरक कार्यक्रम न केवल सराहनीय बल्कि अनुकरणीय है . उक्त बाते मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय कुर्था एवं मध्य विद्यालय हिलसा में आयोजित बाल मेला का विधिवत उद्घाटन करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीतेश कुमार रंजन एवं समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने कही . सर्वप्रथम समारोह का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी डा. मानव , एवं बीईओ श्री रंजन ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फ़ीता काटकर किया . उन्होंने प्रतिभागी बच्चों ख़ासकर खेल एवं कला में रुचि लेने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कड़ी मेहनत एवं नियमित अध्ययन के बल पर विद्यार्थी हर मुक़ाम हासिल कर सकते हैं . बाल मेला सह चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए दर्जनों शिक्षाविद एवं अभिभावकों ने कहा कि बच्चों के द्वारा चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, सुई दौड़ , लंबी कूद, गोली दौड़ जैसे खेल खेले गये जो सराहनीय पहल है . इसके अलावा चित्र प्रदर्शनी , टीएलएम कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिससे अभिभावकों में ख़ासा उत्साह था . बच्चों में बाल मेले के अवसर पर कई लजीज व्यंजन भी बनाए जिसे सराहा गया . समाजसेवी आशुतोष कुमार मानव ने सभी भाग लेने वाले प्रतिभागियों की उन्होंने हौसला आफ़जाई की . इससे पहले विद्यालय के एचएम मुकेश कुमार एवं विजेंद्र प्रसाद ने आगत अतिथियों का स्वागत फूल माला , अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर किया . उन्होंने बताया कि विद्यालय प्रांगण में लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा में निखार लाने का प्रयास किया जाता है .बीईओ ने कहा कि कई बच्चों ने खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर अभिभावकों का मन मोह लिया है . कई प्रतिभागी बच्चे अंत में पुरस्कृत किए गए . कार्यक्रम में सुधीर पासवान , बी आरसी के आशीष कुमार,धर्मेंद्र कुमार, लखन पासवान, मिस्टू कुमारी, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार, सरयुग माँझी, नीला देवी, प्रवीला, ममता, सुधीर सिंह, कामेश्वर सिंह, मो. बली अहमद, नीलम सिन्हा, विभा चन्द्र, इरफ़ान आलम, एजाज़ अहमद, रजनीश कुमार, कुमारी अभिलाषा, मिंटू कुमारी, रिंकी सिन्हा, इमरान अहमद समेत बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी हिस्सा लिया .
