October 22, 2024

ख़बरे टी वी – जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति तथा दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन के समर्थन में 19 जनवरी को निर्माण होने वाले राज्यव्यापी मानव श्रृंखला में नालंदा जिला अंतर्गत 553 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण किया जायेगा

मानव श्रृंखला के लिए निर्धारित रूट का जिला पदाधिकारी ने किया स्थल सत्यापन

जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति तथा दहेज प्रथा एवं बाल विवाह उन्मूलन के समर्थन में 19 जनवरी को निर्माण होने वाले राज्यव्यापी मानव श्रृंखला में नालंदा जिला अंतर्गत 553 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण किया जायेगा।
मानव श्रृंखला के लिए जिला में निर्धारित विभिन्न मार्गों का आज जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने स्थल सत्यापन किया।
उन्होंने बेन से इस्लामपुर, एकंगर सराय की तरफ निर्धारित मार्गों का निरीक्षण किया।
निकटवर्ती जिला जहानाबाद एवं गया से जुड़ने वाले मानव श्रृंखला के जिला सीमा स्थित विभिन्न स्थलों का भी उन्होंने निरीक्षण किया।
SH -71 पर इस्लामपुर से मुरगांव होते हुए जहानाबाद सीमा, इस्लामपुर से संडा होते हुए हुलासगंज की तरफ जिला की सीमा, इस्लामपुर से खुदागंज बाजार होते हुए हुलासगंज की तरफ जिला की सीमा तथा एकंगर सराय से तेल्हारा होते हुए जहानाबाद की तरफ जिला की सीमा पर स्थित अंतर जिला कनेक्टिंग प्वाइंट का विशेष रूप से जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण किया।
भ्रमण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने विभिन्न पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ तेल्हारा-जहानाबाद सीमा के पास सांकेतिक मानव श्रृंखला का निर्माण कर लोगों को सहभागिता के लिए प्रेरित भी किया।
इस दौरान कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल हिलसा, अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा, भूमि सुधार उप समाहर्ता हिलसा, स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Other Important News