• Sat. Jul 11th, 2026

#bihar: जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर मंत्री से मिले मुख पार्षद प्रतिनिधि…

Bykhabretv-raj

Jul 11, 2026

 

 

 

 

हरनौत नगर पंचायत के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति..

जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर मंत्री से मिले मुख पार्षद प्रतिनिधि…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत नगर पंचायत के समग्र विकास एवं वर्षों से चली आ रही जल निकासी की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान को लेकर मुख पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह ने शुक्रवार को पटना स्थित विकास भवन पहुंचकर बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान उन्होंने हरनौत नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ बरसात के मौसम में जलजमाव और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र के कई वार्डों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक योजनाओं को जल्द स्वीकृति देने का आग्रह भी किया गया।
मुख पार्षद प्रतिनिधि धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह ने बताया कि मंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद हर संभव सहयोग एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि हरनौत नगर पंचायत के विकास कार्यों और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभाग सकारात्मक पहल करेगा।
मुलाकात के बाद धीरज कुमार उर्फ पल्लू सिंह ने विश्वास जताया कि सरकार के सहयोग से हरनौत नगर पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा जल निकासी की समस्या का जल्द समाधान होने से नगरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

हरिओम की रिपोर्ट