• Thu. Nov 12th, 2026

#bihar: लोक आस्था का सबसे महान बड़ा एवं पवित्र पर्व है छठ सरकार के द्वारा दी जायेंगी बेहतरीन सुविधाएं…

Bykhabretv-raj

Nov 12, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लोक आस्था का सबसे महान बड़ा एवं पवित्र पर्व है छठ सरकार के द्वारा दी जायेंगी बेहतरीन सुविधाएं:- मंत्री श्रवण कुमार।

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा की तैयारी हेतु बिहारशरीफ नगर निगम के मणिराम अखाड़ा छठ घाट का निरीक्षण बिहार सरकार के मंत्री जदयू विधायक दल के नेता सह क्षेत्रीय विधायक श्रवण कुमार के द्वारा किया गयाइस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। छठ महापर्व बिहार की आत्मा है।छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा से जुड़ा महापर्व है. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में इसे बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस पर्व में व्रती चार दिनों तक नियम और पूरी पवित्रता के साथ पूजा करते हैं. छठ पूजा की सबसे खास बात यह है कि इसमें 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखा जाता है. मान्यता है कि सच्चे मन से छठी मईया और सूर्यदेव की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और संतान की खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है बड़गांव धाम का छठ घाट ऐतिहासिक है,जहाँ लाखों श्रद्धालु अर्घ्य देने आते हैं। छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाट की साफ-सफाई,सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को समय से पहले दुरुस्त कर लिया जाए। तालाब एवं घाट पर गंदगी न रहे, इसके लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। स्थानीय लोगों से भी साफ सफाई को लेकर सहयोग करने की विशेष अपील की।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छठ महापर्व को पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
उन्होंने कहा कि छठवर्ती भाईयों बहनों माताओं के रहने के लिए राज्य सरकार की ओर से पंडाल चलंत शौचालय स्थाई शौचालय चेंजिंग रूम शुद्ध पेयजल आसपास के पूरे क्षेत्र में लाइटनिंग की पर्याप्त व्यवस्था तथा पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए सुगम यातायात व्यवस्था बनाने एवं माइकिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को लगातार आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिया।आपात स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की तैयारी रखने और जरूरत के अनुसार एनडीआरएफ की टीम तैनात करने का भी निर्देश दिया।
छठ महापर्व सबसे महान पर्व में से एक है सरकार हर संभव सुविधा छठवर्ती भाईयों बहनों माताओं के लिए कर रही है।

निरीक्षण के दौरान अखाड़ा समीति के अध्यक्ष भाजपा नेता अमरकांत भारती जदयू के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद प्रदेश सचिव गुलरेज अंसारी जदयू प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार देव पूर्व वार्ड पार्षद नारायण यादव वकील खान अमजद सिद्की वार्ड पार्षद पप्पू प्रदेश सचिव पुष्पराज सिंह अपर नगर आयुक्त शम्स रजा रफाई निरीक्षक परमानंद प्र सहित कई अधिकारी समाजसेवी उपस्थित रहें।