• Sat. Sep 12th, 2026

#bihar: नालन्दा में महिलाओं एवं किशोरियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम….

Bykhabretv-raj

Sep 12, 2026

 

 

 

 

 

नालन्दा के हरनौत में महिलाओं एवं किशोरियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम….

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत ।सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं ,स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम एवं जल जीवन हरियाली विषय पर मिजीरियर जर्मनी के सौजन्य से घोघरडीहा प्रखंड स्वराज्य विकास संघ के तत्वावधान में डिहरी पंचायत अंतर्गत सामुदायिक भवन हासनचक में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में डिहरी पंचायत के सरपंच राजकुमार राम मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिए।
सर्वप्रथम पर्यावरण स्वास्थ्य सहेली मोनी कुमारी ने कार्यक्रम में सभी आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश कराते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि
जलवायु परिवर्तन के हिसाब से हम सभी को खान पान ,रहन -सहन संबंधी आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए ।
घोघरडीहा प्रखंड स्वराज विकास संघ,मधुवनी संस्था से आए सीआरएचएस प्रोजेक्ट के क्लस्टर कॉर्डिनेटर
सुनील कुमार ने
विषय संबंधी चर्चा करते हुए बताया कि सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी अनेको योजनाएं चलाई जा रही है ।
उन्होंने एएनएम,आंगनबाड़ी सेविका, एवं आशा कार्यकर्ता की भूमिका के बारे में बताते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।
उन्होंने कार्यक्रम में बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले दुष्प्रभाव को झेलने के लिए दुनिया मजबूर है ।हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करना चाहिए ।
वही इस मौके पर एएनएम कुमारी पुष्पा सिन्हा,
आशा कार्यकर्ता नीतू कुमारी और सेविका उपमा कुमारी
ने टीकाकरण के महत्व सहित स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी प्रदान की ।
इस मौके पर पंच उषा देवी ,
उर्विला देवी ,पिंकी देवी ,ममता देवी ,किरण देवी ,सुधा देवी ,शबनम कुमारी , प्रतिमा कुमारी ,पूजा देवी ,बेबी देवी सहित दर्जनों महिलाएं एवं किशोरिया उपस्थित रही ।