• Wed. Oct 14th, 2026

#bihar: दानापुर, मनेर,बिक्रम, नौबतपुर, पालीगंज ,दुलहिन बाज़ार और विहटा में पिछले 18 वर्षों के कार्यों का हिसाब मांगने की अपील….

Bykhabretv-raj

Oct 14, 2026

पटना के छह प्रमुख प्रखंडों में डॉ. अनुज सिंह ने स्नातक मतदाता से किया जनसंवाद, रोजगार और शिक्षा के मुद्दों पर दिया जोर…

स्नातक युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता, निःशुल्क पुस्तकालय और कोचिंग की उठाई आवाज…

दानापुर, मनेर,बिक्रम, नौबतपुर, पालीगंज ,दुलहिन बाज़ार और विहटा में पिछले 18 वर्षों के कार्यों का हिसाब मांगने की अपील….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह ने बुधवार को पटना जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंवाद अभियान चलाकर स्नातक मतदाताओं से सीधा संपर्क स्थापित किया। *पटना महानगर से लेकर दानापुर, मनेर, विक्रम, नौबतपुर, पालीगंज और दुल्हिन बाजार तक चले इस अभियान के दौरान उन्होंने स्नातक युवाओं की समस्याओं, रोजगार की संभावनाओं और शिक्षा की बेहतर व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मतदाताओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और जनप्रतिनिधियों से उनके कार्यों का हिसाब मांगने की अपील की।

 

छह प्रमुख स्थानों पर मतदाताओं से मुलाकात

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. अनुज सिंह ने सुबह 10 बजे पटना महानगर के चिरैयाटांड़ रोड स्थित टीपीएस कॉलेज से जनसंवाद अभियान की शुरुआत की। इसके बाद दानापुर के मुंशीचक स्थित सरारी में आईईएसएम इंस्टीट्यूट के समीप, मनेर के मैत्री गार्डन मैरिज हॉल और विक्रम के थाना रोड स्थित पाटलिपुत्र रिसॉर्ट में स्नातक मतदाताओं से संवाद किया।

दोपहर बाद नौबतपुर-बिहटा-सरमेरा पथ पर चचौर गांव स्थित राजीव जी के आवास पर मतदाताओं से मुलाकात की। वहीं, शाम को पालीगंज के धरहरा स्थित पम पम मैरिज हॉल में पालीगंज एवं दुल्हिन बाजार क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं के साथ संवाद कर दिनभर के कार्यक्रम का समापन किया।

 

 

बेरोजगारी भत्ता और निःशुल्क शिक्षा पर विशेष जोर….

 

जनसंवाद के दौरान डॉ. अनुज सिंह ने स्नातक युवाओं के सामने रोजगार के संकट, आर्थिक चुनौतियों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को रखा। उन्होंने स्नातक युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता, विद्यार्थियों की तैयारी के लिए निःशुल्क पुस्तकालय तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग जैसी सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे *अपने जनप्रतिनिधियों के कार्यों का मूल्यांकन करें और यह सवाल अवश्य पूछें कि पिछले 18 वर्षों में स्नातक मतदाताओं के हित में कौन-कौन से ठोस कार्य किए गए तथा युवाओं के रोजगार, शिक्षा और भविष्य को लेकर क्या योजनाएं बनाई गईं। उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे स्नातकों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएं और उनके समाधान के लिए ठोस पहल करें।

 

जनसंपर्क अभियान में नेताओं और बुद्धिजीवियों की भागीदारी….

 

डॉ. अनुज सिंह ने लगातार जनसंवाद के माध्यम से स्नातक मतदाताओं की अपेक्षाओं को समझने और अपनी प्राथमिकताओं को उनके सामने रखने का प्रयास किया। *जनसंवाद अभियान को सफल बनाने में दानापुर में प्रभात कुमार मनेर क्षेत्र के संजय यादव, अरवल के मनोज यादव, कमलेश तिवारी, डॉ. मधुकर और मुन्ना जी सहित जन सुराज से जुड़े नेताओं, बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

पटना जिले में आयोजित इस अभियान के माध्यम से रोजगार, शिक्षा और स्नातक मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों को चुनावी चर्चा के केंद्र में लाने का प्रयास किया गया।