अनिल कुमार अकेला ने समाधान यात्रा के अंतर्गत बड़ी पहाड़ी मंसूर नगर मोहल्ले का दौरा….

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
@ख़बरें Tv: राजद के वरिष्ठ नेता एवं 172 बिहार शरीफ विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार अनिल कुमार अकेला ने समाधान यात्रा के अंतर्गत बड़ी पहाड़ी मंसूर नगर मोहल्ले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भेंटकर उनकी समस्याओं को नज़दीक से जाना।
श्री अकेला ने बताया कि बड़ी पहाड़ी मोहल्ले में लाखों की लागत से निर्मित पेयजल सुविधा भवन लगभग दो वर्ष पहले बनाया गया था, किंतु देखरेख के अभाव में आज पूरी तरह बेकार हो गया है। नगर निगम इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। गरीब जनता टैक्स देती है, लेकिन उनके पैसे का उपयोग वास्तविक विकास की बजाय दिखावे और विज्ञापनों में हो रहा है।
उन्होंने कहा कि नल-जल योजना अब तक पहाड़ी क्षेत्र के अधिकांश गरीब परिवारों तक नहीं पहुँची है। सरकार केवल विज्ञापनों के माध्यम से बड़ी-बड़ी घोषणाएँ करती है, जबकि धरातल पर गरीब जनता को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
मंसूर नगर से बड़ी पहाड़ी धर्मशाला रोड पर पिछले छह महीने से अधूरा सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। आने वाले प्रमुख त्यौहार — गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा — को देखते हुए भी प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है। कार्य स्थल पर न तो कोई डिस्प्ले बोर्ड है और न ही यह स्पष्ट है कि यह किस मद से, कितनी लागत से और किस विभाग व ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। यह सीधे तौर पर नियम-कानून की अवहेलना है।
श्री अकेला ने आगे कहा कि इस क्षेत्र की प्रमुख समस्याएँ बेरोज़गारी, शिक्षा, पलायन और रोज़गार की कमी हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे मिलकर तेजस्वी यादव की जनहितैषी सरकार बनाने में सहयोग करें। महागठबंधन प्रत्याशी को समर्थन देकर ही जनता की वास्तविक समस्याओं का समाधान संभव है।
समाधान यात्रा के दौरान बड़ी पहाड़ी मंसूर नगर के विभिन्न वर्गों के लोग जैसे वैश्य, अति पिछड़ा, दलित और महादलित समुदाय के प्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से रवि यादव लड्डू जी,विकास गुप्ता, रवि यादव, राजकुमार साव, अवधेश साव, राहुल पासवान, पप्पू यादव, सुरेश यादव, शिवकुमार गुप्ता, मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद इकबाल, कारू गुप्ता, उमेश गुप्ता, अवधेश गुप्ता, ओम साव, पप्पू चंद्रवंशी, राहुल गांधी, मनोज राम आदि उपस्थित रहे।
