• Wed. May 20th, 2026

#bihar: सैनिक स्कूल नालंदा के अभिनव राज का विद्यार्थी विज्ञान मंथन में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन..

Bykhabretv-raj

May 18, 2026

 

 

 

 

 

 

सैनिक स्कूल नालंदा के अभिनव राज का विद्यार्थी विज्ञान मंथन में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: सैनिक स्कूल नालंदा के कक्षा VIII के सैन्य-छात्र अभिनव राज ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गांधीनगर, गुजरात में आयोजित विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राष्ट्रीय कैम्प के सेन्ट्रल जोन में तीसरा स्थान प्राप्त कर सैनिक स्कूल नालंदा सहित पूरे बिहार राज्य का मान बढ़ाया है। विद्यालय के प्राचार्य कर्नल भुपेन्द्र कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेता छात्र एवं उसके अभिभावक को बधाई दी।
ज्ञात हो कि छात्रों में वैज्ञानिक सोच, प्रतिस्पर्धी कौशल विकसित करने के लिए विद्यार्थी विज्ञान मंथन विज्ञान भारती, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एन. सी. ई. आर. टी.) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस म्यूज़ियम, (संस्कृति मंत्रालय) भारत सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित राष्ट्रीय कैंप में, जिसका आयोजन 17-18 मई को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गांधीनगर, गुजरात में किया गया था | इस अतिप्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल नालंदा के दो प्रतिभाशाली सैन्य-छात्र अनुराग कुमार एवं अभिनव राज ने क्रमश: कक्षा ग्यारहवीं एवं आठवीं वर्ग में मध्य क्षेत्र (बिहार एवं झारखंड) का प्रतिनिधित्व किया था । अपने वर्ग में सैन्यछात्र अभिनव राज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया इसके लिए इन्हें उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र, ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार के साथ वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए भास्कराचार्य छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। सैन्य छात्र अभिनव राज को देश की सर्वोच्च प्रयोगशालाओं में घूमने का अवसर भी प्राप्त होगा ।