• Fri. Feb 13th, 2026

#bihar: नालंदा के कल्याणविगहा में 25 और 50 मीटर के इंडोर शूटिंग रेंज के लिए 20 करोड़ की स्वीकृति…

Bykhabretv-raj

Jan 14, 2026

 

 

 

 

 

नालंदा के कल्याणविगहा में 25 और 50 मीटर के इंडोर शूटिंग रेंज के लिए 20 करोड़ की स्वीकृति…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv : नालन्दा जिला अन्तर्गत कल्यान विगहा में पूर्व से निर्मित 10मी0 इंडोर शूटिंग रेंज के पीछे 25मी0 एवं 50मी0 अतिरिक्त इंडोर शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य प्रास्तावित है जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति कि राशि 2421.97 लाख (चौबीस करोड़ इक्कीस लाख सनतानवे हजार रूपये) है। जिसके आलोक में भवन निर्माण विभाग, के द्वारा 20,00,00,000/- (बीस करोड़ रूपये) का तकनीकी स्वीकृति दिया गया है।

तद्आलोक में नालन्दा भवन प्रमंडल, बिहारशरीफ, भवन निर्माण विभाग के द्वारा निविदा आमंत्रित किया गया है। इस कार्य में प्रशासनिक भवन जी प्लस टू 25मी0 एवं 50मी0 इंडोर शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य सम्मलित है।

उक्त के आलोक में श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी , नालंदा द्वारा कार्यपालक अभियंता, नालन्दा भवन प्रमंडल, बिहारशरीफ को निर्माण कार्य प्रगति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।