हरनौत रेल कारखाना के बंद पड़े स्टाफ कैंटीन को यथाशीघ्र खोलने के लिए दिया ज्ञापन..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: आज दिनांक 14 मई को ईसीआरकेयू का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें शाखा सचिव पूर्णानंद मिश्रा शाखा अध्यक्ष महेश महतो कोषाध्यक्ष मनोज मिश्र तथा सहायक सचिव विपिन कुमार उपस्थित थे, मुख्य कारखाना प्रबंधक महोदय से मिलकर कारखाना के बंद पड़े स्टाफ कैंटीन को यथाशीघ्र खोलने के लिए ज्ञापन दिया। बैठक के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव के समय कर्मचारियों के लंबित यात्रा भत्ता, कारखाना में छुट्टी के बाद राजगीर , पटना जाने के लिए ट्रेन संख्या 63364 और 13353 के समय में परिवर्तन करने तथा गाड़ी संख्या 63366 को मेन लाइन के कुछ गाड़ियों का मेल लेकर खोलने के मुद्दे पर चर्चा किया गया। मुख्य कारखाना प्रबंधक महोदय ने कैंटीन के मुद्दे पर शीघ्र कुछ वैकल्पिक व्यवस्था करने, यात्रा भत्ता के मुद्दे पर पीएफए से चर्चा करने तथा गाड़ियों के समय परिवर्तन के मुद्दे पर मुख्यालय और दानापुर में संबंधित अधिकारियों से चर्चा करने का आश्वासन दिया।
