• Fri. Jan 16th, 2026

@bihar: जिला पदाधिकारी नालन्दा की अध्यक्षता में गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतु हुई बैठक…

Bykhabretv-raj

Aug 11, 2025

 

 

 

 

जिला पदाधिकारी नालन्दा की अध्यक्षता में गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतु हुई बैठक…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

श्री कुंदन कुमार , जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में हुई बैठक में गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतु सफल अभ्यर्थियों की कोटिवार 1.5 गुणा औपबंधिक मेधा सूची को प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया।

 

 

 

 

@ख़बरें Tv : जिलान्तर्गत गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतु कुल 38649 (अड़तीस हजार छः सौ उन्नचास) आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें पुरूष आवेदनों की संख्या 31338 महिला आवेदकों की संख्या 7310 तथा ट्रांसजेंडर आवेदक की संख्या 01 है।

सभी आवेदकों की शारीरिक सक्षमता जाँच दीपनगर स्टेडियम, दीपनगर में दिनांक 31.05.2025 से दिनांक 17.07.2025 तक आयोजत किया गया। शारीरिक सक्षमता जाँच परीक्षा में कुल 12513 (बारह हजार पाँच सौ तेरह) अभ्यर्थियों की संख्या-8853 तथा महिला अभ्यर्थियों की संख्या-3660 है।

विज्ञापन संख्या 01/2025 में नालन्दा जिला हेतु कोटिवार रिक्तियों की संख्या निम्न प्रकार है:-

(1) अनारक्षित 325 जिसमें 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण अंतर्गत 114 पद महिलाओं हेतु है।
(2) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 81 जिसमें 28 पद महिलाओं हेतु है।
(3) 98 जिसमे 34 पद महिलाओं हेतु है। (3) पिछड़ा वर्ग
(4) अत्यंत पिछड़ा वर्ग 146 जिसमें 51 पद महिलाओं हेतु है।
(5) अनुसचित जाति 130 जिसमें 46 पद महिलाओं हेतु है।
(6) अनुसूचित जनजाति 08 जिसमें 03 पद महिलाओं हेतु है।
(7) पिछड़े वर्गों की महिला 24 पद।

विज्ञापन के प्रावधानानुसार कोटिवार 1.5 (डेढ़ गुणा) औपबंधिक मेधा सूची का प्रकाशन नालन्दा जिला के आधिकारिक NIC के बेवसाईट पर कर लिया गया है। प्रकाशित औपबंधिक मेधा सूची में अभ्यर्थियों के नाम, पिता का नाम, आदि से संबंधित कोइ आपत्ति हो तो संबंधित अभ्यर्थी दिनांक 18.08.2025 की कार्यालय अवधि तक जिला समादेष्टा कार्यालय, नालन्दा में अपना आपत्ति आवेदन दे सकते है। निर्धारित अवधि के पश्चात् किसी भी दावा आपत्ति आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

दावा आपत्ति आवेदन के निराकरण के पश्चात् रिक्ति के अनुसार कोटिवार अंतिम मेधा सूची -सह- चयन सूची को प्रकाशित किया जाएगा।

जिन अभ्यर्थियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के नाती, पोता, नतीनी, पोती आदि का दावा आवेदन में किया गया है उनके द्वारा दिनांक 18.08.2025 तक स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती/नतीनी आदि से संबंधित सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र जिला समादेष्टा कार्यालय, नालन्दा में जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि तक प्रमाणपत्र जमा नहीं करने की स्थिति में उनका अभ्यर्थित्व रद्द कर दिया जायगा।

जिन अभ्यर्थियों द्वारा अनुसूचित जनजाति का दावा किया गया है उनके द्वारा सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत जनजाति प्रमाण पत्र दिनांक 18.08.2025 तक जिला समादेष्टा कार्यालय, नालंदा में जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि तक जाति प्रमाणपत्र जमा नहीं करने की स्थिति में उनके जाति संबंधी दावा को रद्द कर दिया जाएगा तथा नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।