• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar: राष्ट्रीय वेंडर्स दिवस की तैयारी को लेकर हुई बैठक….

Bykhabretv-raj

Dec 21, 2025

 

 

राष्ट्रीय वेंडर्स दिवस की तैयारी को लेकर हुई बैठक….

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: 21 दिसंबर 2025 सिलाव नालंदा फुटपाथ दुकानदार अधिकार मंच शाखा सिलाव की एक बैठक श्री हिंदी पुस्तकालय सिलाव में की गई l जिसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष मोहम्मद जावेद हुसैन ने की l मौके पर मंच के राज्य समन्वयक सह भाजपा नेता डॉ अमित कुमार पासवान ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों को आए दिन नगर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के नाम पर तग – तबाह किया जाता है जिसे लेकर पथ विक्रेता कानून अधिनियम 2014 के तहत अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल नालंदा पावापुरी, गिरियक, बिहार शरीफ, सहित नगर निकाय के दुकानदारों को नगर विकास विभाग के द्वारा बेंडिंग जोन बनाकर पूर्णवासित करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई हैl डॉक्टर पासवान ने कहा कि सिलाव के दुकानदारों को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी राजेश गिरी के द्वारा स्थल को चयनित कर लिया गया l

 

 

वहीं राजगीर , गिरियक में भी पहल की जा रही हैl ताकि फुटपाथ दुकानदारों को बेंडिंग जोन बनाकर पूर्णवासित किया जा सकेl और फुटपाथ दुकानदार अपना स्वरोजगार कर परिवार को भरण- पोषण कर सके l डॉक्टर पासवान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा देश के करोड़ों लोगों को रोजगार सृजन कर बेरोजगारी को खत्म करने का लक्ष्य है जिसे विभिन्न राज्यों में कार्य रूप दिया जा रहा है विंडो के हित को देखते हुए नालंदा फुटबॉल दुकानदार अधिकार मंच के द्वारा 18 जनवरी 2025 को अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर राजगीर के सभागार में राष्ट्रीय वेंडर्स दिवस के अवसर पर बिहार के नवनिर्वाचित मंत्री गण, विधायक गण एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह करने का निर्णय लिया हैl जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी, बिहार विधानसभा के सभापति डॉ प्रेम कुमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल, परिवहन मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री लखेद्र पासवान ,सांसद कौशलेंद्र कुमार, पूर्व मंत्री व विधायक डॉ सुनील कुमार के द्वारा किया जाएगा l वहीं मौके पर छपरा के विधायक छोटी कुमारी,राजगीर के विधायक कौशल किशोर कुमार, अस्थमा के विधायक डॉक्टर जितेंद्र कुमार, पूर्व सांसद अरुण कुमार सहित दर्जनों विधायक शिरकत करेंगे l
बैठक में मंच के नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष राहुल कुमार, मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद जावेद, हीरा प्रसाद ,मंजू देवी ,सुनीता देवी, पची परवीन ,मनोज कुमार, अरशद इमाम, परवेज प्रसाद, लाल बाबू, विजय कुमार सहित सैकड़ो दुकानदार मौजूद थे l