• Fri. Jan 16th, 2026

#bihar: भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ के नालंदा जिलाशाखा की सभा बिहार शरीफ में आयोजित…

Bykhabretv-raj

Jan 11, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ के नालंदा जिलाशाखा की सभा बिहार शरीफ में आयोजित…

 

 

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 15 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज” -9334598481.

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: भारतीय स्वतंत्र शिक्षण संघ के नालंदा जिलाशाखा की सभा भगवान बुद्ध हाई स्कूल,कल्याणपुर,बिहार शरीफ के सभागार में संपन्न हुई |
इस सभा में संगठन के कार्यकारिणी के साथ सक्रिय व प्रखंड शाखाओं के प्रतिनिधि सदस्यों ने भाग लिया |
सभा में ज्ञानदीप पोर्टल पर आरटीई के तहत प्रथम वर्ग में बच्चों का निःशुल्क नामांकन,कई सत्रों से निजी विद्यालयों के बकाया प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान, प्रस्वीकृति एवं इसका नवीनीकरण, यूडायस, संगठन का सदस्यता नवीनीकरण,ईएसआईसी सहित अन्य से संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया |
गिरियक प्रखंडशाखा के अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण ने कहा कि सत्रबद्ध प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान किया जाए, अन्यथा हम लोगों को इस नियम से मुक्त किया जाय |
राजगीर प्रखंड सचिव राजन सिन्हा ने कहा कि प्रस्वीकृति एवं पुराने विद्यालयों का नवीनीकरण हम साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि के निजी विद्यालयों के लिए परेशानी और शोषण का सबब बन गया है |
प्रखंड अध्यक्ष परवलपुर रुदल सिंह ने कहा कि निजी विद्यालयों की एकजुटता संगठनों की अधिकता से प्रभावित हुई है | हम सबको एक मंच पर आकर सरकार व शिक्षा विभाग के निकट अपने प्रतिनिधि के जरिए बात रखने से हमारी समस्याओं का निदान होगा |
पश्चिमी जोन,बिहार शरीफ के सचिव स्मित बब्बर ने कहा कि सरकार व शिक्षा विभाग के नीतियों को गलत मंशा से अमल में लाने से शिक्षा को समर्पित छोटे-छोटे निजी विद्यालय बंद हो रहे हैं और ऐसी स्थिति बरकरार रही,तो नालंदा जिला सहित राज्य के अधिकांश साधारण आर्थिक पृष्ठभूमि के निजी विद्यालय बंद हो जाएंगे |
संगठन के संयुक्त सचिव अमित कुमार ने कहा कि निजी विद्यालयों पर ईएसआईसी का प्रभाव बढ़ रहा है,जिसमें छोटे विद्यालय पीस जाएंगे,क्योंकि अधिकांश निजी विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिका वेतन पर नहीं, मानदेय पर कार्य करते हैं | हमारे विद्यालय की आर्थिक स्थिति अभिभावकों पर निर्भर है | हमें सरकारी आदेशों के अलावा कोई सरकारी सहयोग प्राप्त नहीं होता है | सिर्फ एक प्रमाण पत्र शोषण का जरिया बन गया है |
जिलाध्यक्ष मो. जाहिद अनवर ने कहा कि हम सरकार व शिक्षा विभाग से अपेक्षा करते हैं कि हमारी मजबूरी को समझकर नियम बनायें और उसका समय से अनुपालन पालन करें और करवायें |
संगठन के संरक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अब निजी विद्यालय का संचालन विभिन्न प्रकार के पोर्टल के बोझ से दब गया है | सरकार को शिक्षा से ज्यादा आंकड़े चाहिए,तो निश्चित रूप से प्रत्येक निजी विद्यालय में सरकार अपने खर्चे से एक-एक कर्मचारी नियुक्त करे और अपना कार्य करवाये | हमलोग इसमें पूरा-पूरा सहयोग करेंगे |
विंद के प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि पहले चाबुक चलाकर घोड़े को दौड़ाया जाता था,उसके जगह पर अब ई रिक्शा आ गया है,परंतु वर्तमान समय में सरकारी महकमा का कार्य चाबुक के द्वारा हम निजी विद्यालयों से जबरदस्ती अवांछित शैक्षणिक कार्य करवाया जा रहा है |
नगरनौसा प्रखंड प्रतिनिधि संजय कुमार ने कहा कि शिक्षा विभाग के द्वारा शायद ही कोई कार्यशाला लगाया जाता है और नए-नए फरमान जारी कर दिया जाता है |
जिला सचिव रंजीत कुमार ने ज्ञानदीप पोर्टल के द्वारा निःशुल्क नामांकन की प्रक्रिया का विस्तार से वर्णन किया एवं सभी निजी विद्यालयों से अपने पड़ोस में प्रचार प्रसार करने हेतु निवेदन किया |
संगठन की संरक्षिका श्रीमती रेखा भारती ने कहा कि ज्ञानदीप पोर्टल के आने के बाद आरटीई एक्ट के लाभ से नालंदा जिला सहित राज्य के अधिकांश गांव के बच्चे वंचित रहे हैं,क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में निजी विद्यालयों का अभाव है और जिन कमजोर व अलाभकारी समूह के अभिभावक अपने परिवार के साथ मजदूरी करने हेतु शहर में आकर रह रहे हैं,वे इसके नियमों में प्रखंड के बंधन के कारण अच्छी शिक्षा से बाहर रह जा रहे हैं |
रहुई प्रखंड के अध्यक्ष तरुण कुमार सोनी ने कहा कि हम लोगों के पास कोई आर्थिक सुरक्षा नहीं है | हमारे बच्चे,जब दूसरे स्कूल में जाते हैं,तो उसी के साथ बकाया शिक्षण शुल्क भी चला जाता है,जिसमें सरकारी विद्यालयों का बहुत बड़ा योगदान है |
बिहार शरीफ के पूर्वी जोन के सचिव अमित कुमार ने कहा कि हम निजी विद्यालय परिवार को जागरुक होकर संगठन को मजबूत बनाने की आवश्यकता है | सभी समस्याओं के निदान का एकजुटता ही मूलमंत्र है |
दक्षिणी जोन,बिहार शरीफ के सचिव नरेश प्रसाद ने कहा कि संगठन के नेतृत्वकर्ता भारत मानस से निजी विद्यालयों को लगातार सहयोग प्राप्त होता है |
पश्चिमी जोन,बिहार शरीफ के अध्यक्ष दीनदयाल सिंह ने कहा कि भारत मानस के सफल नेतृत्व में हम लोग कार्य करें,तो बहुत जल्द हमलोग निजी विद्यालय से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं |
सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कार्य प्रभारी,नालंदा ने अपने समापन भाषण में कहा कि निजी विद्यालयों के समस्याओं को नासूर बनने के पहले इसका इलाज करना होगा | इसका एक ही इलाज एकीकृत संगठन से संभव है | इस दिशा में हमारा संगठन कार्य कर रहा है | 14 जनवरी को अपर मुख्य सचिव,शिक्षा विभाग के साथ बिहार राज्य के संगठनों के प्रतिनिधि की बैठक तय हुई है | अपनी सांगठनिक अनुभवों एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के व्यवहार में हमने पाया है कि बहुत कम ही पदाधिकारी सुधारात्मक एवं सुलझे हुए कार्य किये हैं,अधिकांश पद पर आते ही कुछ और उलझा हुआ आदेश पत्र निकालते हैं और फिर उनका स्थानांतरण हो जाता है,उसके बाद हम निजी विद्यालय परिवार उनके आदेशों के पालन में शोषित व पीड़ित होते रह जाते हैं | आगामी सत्र में निःशुल्क नामांकन के लिए हमारे अधिकांश निजी विद्यालय तत्पर हैं,परंतु बकाया प्रतिपूर्ति राशि और उसकी जटिल प्रक्रिया से मानसिक परेशानी का सामना कर रहे हैं | हम सरकार व शिक्षा विभाग से मांग करते हैं कि निजी विद्यालयों के समस्याओं के समाधान व राज्य की शिक्षा में हमारी भागीदारी को महत्व देते हुए निजी विद्यालय आयोग का अविलंब गठन किया जाय |
इस सभा में अजय कुमार,करण राज,रितेश रंजन यादव,विवेकानंद कुमार,रामवीर कुमार,राजू कुमार,सचिन कुमार,आशीष कुमार,संजीव कुमार,विश्वनाथ पंडित, दीपक कुमार,राजू कुमार,सुनील कुमार,सौरभ रंजन,जितेंद्र कुमार,मेंकर नयन,सुजीत कुमार,सतीश कुमार सिंह,निलेश कुमार, चंद्रभूषण प्रसाद,ओमप्रकाश, टिंकू कुमार पाठक,संतोष कुमार भारती,अंशु राज,विजय कुमार सहित सैकड़ों विद्यालय प्रतिनिधि भाग लेकर इसे सफल बनाया |