• Sat. Sep 19th, 2026

#bihar: पोआरी में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण अगलगी, 8-10 लोग झुलसे, डीएसपी ने किया स्थल निरीक्षण….

Bykhabretv-raj

Sep 19, 2026

 

 

 

 

पोआरी में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद भीषण अगलगी, 8-10 लोग झुलसे, डीएसपी ने किया स्थल निरीक्षण….

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत (नालंदा): स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत पोआरी गांव में शनिवार शाम करीब सवा चार बजे गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। यह अगलगी स्व. रामवदन सिंह के पुत्र दिनकर सिंह के घर में हुई।

पोआरी पंचायत के उप मुखिया पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि दिनकर सिंह की भाभी गैस चूल्हे पर बच्चे के लिए दूध गर्म कर रही थीं। गैस सिलेंडर मां विंध्यवासिनी एजेंसी पोआरी का था, जो एचपी (HP) कंपनी का था। इसी दौरान अचानक गैस पाइप में आग लग गई और आग ने आसपास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीण आग बुझाने में जुटे ही थे कि घर में रखा घरेलू गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

इस हादसे में फ्रिज, दो पलंग दीवान, पांच चौकी, चार दरवाजा-चौखट, पानी टंकी के पाइप, ट्रंक और ट्रॉली बैग में रखे कपड़े, जमीन के कागजात, चावल, दाल, गेहूं, आटा तथा नगद 43 हजार रुपये जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कुल 10 से 12 लाख रुपये की क्षति हुई है।

आग की चपेट में आने से राजेंद्र सिंह के पुत्र पप्पू कुमार, धीरज सिंह की पत्नी प्रियंका कुमारी, प्रभु साव के पुत्र शत्रुघ्न साव, मनोहर सिंह की पत्नी रीना देवी सहित 8 से 10 लोग झुलस गए। इनमें पप्पू कुमार गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में रेफरल अस्पताल कल्याण बिगहा में भर्ती कराया गया, जहां से कुछ की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की डीएसपी ममता कुमारी एवं अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली और राहत कार्य का जायजा लिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।