पटना में सजेगा एथलेटिक्स का बड़ा मंच..9 राज्यों के 290 महिला खिलाड़ियों समेत 633 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम..
22 से 24 सितंबर तक पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित है 37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप….

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना, 21 सितंबर 2026*:-पाटलिपुत्र खेल परिसर में 22 से 24 सितंबर तक 37वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा बिहार एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित 3 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के नौ राज्यों से 633 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें 290 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
प्रतियोगिता में बिहार समेत अरुणाचल प्रदेश, असम, झारखंड, मणिपुर, मेघालय, ओडिशा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के युवा एथलीट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अपने ही राज्य में होने वाली इस बड़ी प्रतियोगिता में बिहार के 139 खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिनमें 58 महिला खिलाड़ी हैं।
चैम्पियनशिप के दौरान एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। ट्रैक स्पर्धाओं में दौड़, बाधा दौड़ और रिले दौड़ के साथ-साथ मैदान की स्पर्धाओं में लंबी कूद, तिहरी कूद, ऊंची कूद,पोल वॉल्ट ,गोला फेंक और भाला फेंक,चक्का फेंक,हैमर थ्रो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
देश के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सपना देख रहे इन युवा खिलाड़ियों के लिए ईस्ट जोन चैम्पियनशिप अपनी प्रतिभा को बड़े मंच पर साबित करने का महत्वपूर्ण अवसर है ।
आगे श्री शंकरण ने बताया कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बिहार के युवा खिलाड़ियों की भागीदारी सरकार के प्रयास और सहयोग से राज्य में मजबूत हो रहे सकारात्मक खेल वातावरण की पुष्टि करता है।
