भाजपा नालंदा जिला कमिटी की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा…

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: भारतीय जनता पार्टी, नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में आज बिहारशरीफ सर्किट हाउस में जिला कमिटी की मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी दी और संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सुझाव दिए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि
संगठन ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हर बूथ तक पार्टी को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है।”
सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में जुट जाएं।”
“नालंदा जिले में भारतीय जनता पार्टी का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। जनता का विश्वास ही हमारी पूंजी है, इसे और बढ़ाना है।”
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, सुधीर कुमार, शैलेन्द्र कुमार, डा आशुतोष कुमार, नीरज कुमार डब्ल्यू, तेजस्विता राधा, जिला महामंत्री विरेन्द्र गोप, शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार,प्रवीण कुमार सिंह, राजीव रंजन, कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
