डॉ. आरती कुमारी को मिला ‘डॉ. शांति सुमन सम्मान-2026’..

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: कविता, गीत और ग़ज़ल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मुजफ्फरपुर की कवयित्री एवं रामदयालु सिंह महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक डॉ. आरती कुमारी को ‘डॉ. शांति सुमन सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान, पटना की ओर से मंगलवार को गिरिराज उत्सव पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह में नागालैंड के राज्यपाल नन्दकिशोर यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद , पद्मश्री डॉ गोपाल प्रसाद सिंह, पूर्व कुलपति डॉ के सी सिंह, बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. संजय प्रकाश मयूख तथा बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ ने संयुक्त रूप से डॉ. आरती कुमारी को शॉल, स्मृति-चिह्न एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
साहित्य के प्रति अपनी सृजनात्मक प्रतिबद्धता के लिए पहचानी जाने वाली डॉ. आरती कुमारी की अब तक कविता, ग़ज़ल और गीत विधाओं में छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी साहित्यिक रचनाएँ संवेदना, अभिव्यक्ति और जीवन के विविध पक्षों को स्वर देती हैं।
इस अवसर पर डॉ. शांति सुमन की पुत्री चेतना वर्मा, प्रोफेसर डॉ. रमेश ऋतम्भर सहित अनेक साहित्यकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. आरती को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
संस्था के सचिव कमलनयन श्रीवास्तव ने कहा कि साहित्यकारों के नाम पर दिए जाने वाले ऐसे सम्मान साहित्यिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इससे नई पीढ़ी को साहित्यकारों के रचनात्मक अवदान से परिचित होने तथा साहित्य-सृजन के लिए प्रेरणा प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
