• Sun. Nov 15th, 2026

#bihar: शांतिदूत के कमलेश जी ने नाटक, साहित्य के ज़रिये सकारात्मक विचारों के साथ समाज को जोड़ने की कोशिश…

Bykhabretv-raj

Nov 14, 2026

 

 

 

 

 

 

 

शांतिदूत के कमलेश जी ने नाटक, साहित्य के ज़रिये सकारात्मक विचारों के साथ समाज को जोड़ने की कोशिश…

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: शांतिदूत के कमलेश जी ने नाटक… साहित्य के ज़रिये सकारात्मक विचारों के साथ समाज को जोड़ने, और मुकदर्शक की स्थिति से निकलने की कोशिश करने का सुझाव दिया.
डॉ सद्दाम अली ने भीअपने को ज़िम्मेदार लोग मानते हुए, नुक्कड़ सभा, नुककड़ नाटक, सेमिनार, द्वारा जागरूकता प्रोग्राम चलाने का सुझाव दिया.
प्रधान शिक्षक मोबिन साहेब ने विद्यालयों… महाविद्यालयों.. मे नशेड़ियों के प्रति हमदर्दी बयान करते हुए प्रोग्राम चलाने का सुझाव रखा.
पूर्व वार्ड पार्षद क़ुदरतुल्लाह भाई ने हर मोहल्ला में, ऐसी बैठक करने तथा बड़ी दरगाह में भी कार्यक्रम करने का सुझाव दिया.
शंखनाद के सरदार बीर सिंह ने हर मोहल्ला के प्रबुद्ध लोगों को जोड़ने, तथा आकर्षित करने वाले कार्यक्रम चलाने का सुझाव दिया.
शंखनाद के सचिव तथा लेखक…शिक्षक राकेश बिहारी शर्मा जी ने बहुत गंभीर सवाल उठाया कि ” नशा बंदी केलिए सरकारों द्वारा मनवश्रृंखला बनाकर दुनिया में नाम तोकमाया कमाया गया, लेकिन फ़ायदह कुछ नहीं हुआ, बल्कि ” सूखा नशा ” का प्रकोप बढ़ गया. मोहल्ला… शहर में तख़ती…. बैनर लेकर रैली निकलने का सुझाव दिया.
वरिष्ठ अधिवक्ता कॉमरेड चुन चुन जी ने पूर्व की बैठक में ” बनौलिया वार्ड नं 32 ” को पॉकेट के तौर पर लिए जाने को आगे बढ़ाते हुए 15 दिनों के अंदर कार्यक्रम किया ही जाना चाहिये, पर ज़ोर दिया,बाक़ी बातें तो होती रहेंगी.
शायर व कहानिकार साहेब ख़ान सागर भाई ने अपनी कहानी ” मीठा ज़हर ” पर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री को मुकम्मल करने का सुझाव दिया, ताकि नशा के ख़िलाफ़ जहाँ कार्यक्रम हो जागरूकता केलिए उसे दिखाया भी जाये.
बीबी सोग़रा वक़्फ़ स्टेट के मोतवल्ली हाजी मो मुख़्तारुल हक़ साहेब ने पॉकेट के तौर पर बनौलिया में सघन कार्यक्रम चलाकर, उसकी सफलता को नमूना के तौर पर पेश करने लायक़ बनाना चाहिये.
भाकपा नालंदा के ज़िला सचिवकॉमरेड राजकिशोर प्रसाद , बिहार शरीफ़ नगर सचिव कॉमरेड गुड्डू जी ने नशा मुक्ति मुहीम को कामयाब बनाने में लगने का सुझाव दिया.
एस. एस. प्रभाकर जी ने भी मछली मार्किट और रामचंद्रपुर के एलाक़ा को सूखा नशा में बुरी तरह डूबने, तथा नशा से जुड़े कई आपराधिक घटनाओं, रोकने के चलते अपने ऊपर हुए प्रहार का ज़िक्र किया.
शादी लगण की व्यस्तता को देखते हुए, आगामी 29 नंबर दिन रविवार को अपराह्न 1.00 बजे ” बनौलिया ” में नशामुक्ति मुहीम को आगे बढ़ाने केलिए कार्यक्रम करने का फ़ैसला लिया गया.