छठ पूजा के रंग में रंगा खुशबू जैन का नया गीत ‘ सुनली अरज ’ रिलीज…
— गीत में दिखी बिहार की संस्कृति और परंपरा की झलक.

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…
.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..
… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …
#ख़बरें Tv: पटना : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भोजपुरी संगीत जगत में नया छठ गीत सुनली अरज रिलीज हो गया है।गीत की पटकथा सत्य घटना पर आधारित है। लोकप्रिय गायिका खुशबू जैन की आवाज में सजे इस गीत में छठी मइया के प्रति श्रद्धा, विश्वास और भक्तों की भावनाओं को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया है। गीत के माध्यम से छठ महापर्व की पवित्रता, पारंपरिक रीति-रिवाजों और बिहार की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।
अनुपमा म्यूजिक भोजपुरी के बैनर तले प्रस्तुत इस गीत में प्रियमून और हर्षी नजर आ रहे हैं। गीत के बोल अजीत मंडल ने लिखे हैं, जबकि संगीत विक्की वॉक्स ने दिया है। गीत का निर्देशन रवि पंडित ने किया है। इसके निर्माता अनुपमा प्रीति हैं।
छठ पूजा की पारंपरिक छटा, भक्ति संगीत और आकर्षक फिल्मांकन के साथ तैयार सुनली अरज श्रद्धालुओं के बीच छठी मइया के प्रति आस्था और भक्ति का संदेश देता है। रिलीज के साथ ही यह गीत छठ पूजा के संगीत प्रेमियों और श्रद्धालुओं के लिए एक खास भक्ति प्रस्तुति बनकर सामने आया है।
