• Fri. Oct 23rd, 2026

#bihar: सैनिक स्कूल नालंदा मना रहा अपना 24वाँ स्थापना दिवस …

Bykhabretv-raj

Oct 23, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सैनिक स्कूल नालंदा में मौर्यन एक्सपो का उद्घाटन..
सैनिक स्कूल नालंदा मना रहा अपना 24वाँ स्थापना दिवस …
12 अक्तूबर को हुआ था उद्घाटन।
24 अक्तूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम होगा सम्पन्न..

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: सैनिक स्कूल नालंदा में दो दिवसीय मौर्यन एक्सपो (वार्षिक प्रदर्शनी) 23 अक्टूबर 2026 को शुरू हुई। दर्शकों द्वारा अध्यायनरत सैन्य छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच की सराहना की गयी .
प्रदर्शनी में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान अन्य प्रौद्योगिकी से संबंधित और जैसे विषयों के 25 से अधिक वर्किंग मॉडल, साथ ही सामाजिक विज्ञान, गणित, रचनात्मक लेखन और कला से संबंधित 70 से अधिक प्रदर्शनियाँ प्रदर्शित की गईं, जो कैडेटों की प्रतिभा और अंतःविषयक शिक्षा को दर्शाती हैं।
स्कूल के 24 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विगत 12 अक्तूबर से चलने वाले समारोहों में अंतर-सदनीय नाट्य प्रतियोगिता, वार्षिक प्रदर्शनी, विशेष प्रार्थना सभा, अभिभावक-शिक्षक बैठक और सांस्कृतिक कार्यक्रम “मौर्यंजन” जैसे कई कार्यक्रम शामिल हैं।
ज्ञात हो कि सैनिक स्कूल नालंदा की स्थापना 12 अक्टूबर 2003 में हुई थी । अपनी स्थापना के बाद से, यह स्कूल देश भर के सैनिक स्कूलों के स्थापना के उद्देश्यों के अनुरूप, शैक्षणिक उत्कृष्टता, नेतृत्व प्रशिक्षण और चरित्र विकास,नवाचार के मिश्रण के साथ युवा मस्तिष्क के पोषण के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
24 वें स्थापना दिवस का समापन आगामी 24अक्टूबर 2026 को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम(वार्षिकोत्सव) के साथ सम्पन्न होगा। श्री कौशलेन्द्र कुमार, माननीय सांसद, नालंदा संसदीय क्षेत्र सह सदस्य स्थानीय प्रशासनिक निकाय, सैनिक स्कूल नालंदा इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहेंगे ।