• Mon. Oct 12th, 2026

#bihar: ऑल इंडिया सब-जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन…..

Bykhabretv-raj

Oct 12, 2026

 

 

 

 

 

बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे चक्र में…
ऑल इंडिया सब-जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग प्रतियोगिता में बिहार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, सेजल सिंह ने भी दर्ज की जीत…

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना (12 अक्टूबर)*: अपने कोर्ट, अपने दर्शकों के बीच बिहार के युवा शटलरों ने जीत से दम दिखाया। पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित योनेक्स-सनराइज ऑल इंडिया सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 के मुख्य चक्र के मुकाबलों में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के सहयोग से बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बिहार बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के सोमवार को खेले गए मुख्य चक्र के मुकाबलों में बिहार के बालक वर्ग में अमूल कुमार और कुमार किसलय ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई, जबकि बालिका वर्ग में सेजल सिंह ने भी अपने मुकाबले में जीत हासिल की।
अमूल कुमार ने महाराष्ट्र के आदिराज शेट्टी को सीधे गेम में 15-12, 15-7 से हराया। वहीं, बिहार के कुमार किसलय ने हरियाणा के अद्विक अरोड़ा को तीन गेम तक चले मुकाबले में 15-11, 10-15, 15-5 से पराजित किया। बालिका वर्ग में सेजल सिंह ने आंध्र प्रदेश की हेमन्या कृति थुरंगी को 17-15, 15-9 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता के मुख्य चक्र में बालक-बालिका एकल और युगल वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। सोमवार को जारी परिणामों में कई मुकाबले तीन गेम तक चले, जिसमें खिलाड़ियों ने निर्णायक गेम में जीत के लिए पूरा जोर लगाया।

बालिका एकल अंडर-13 के प्रमुख परिणाम

शनवी रेड्डी निम्मा (तेलंगाना) ने साहिथि थिरामारेड्डी (आंध्र प्रदेश) को 17-15, 15-6 से हराया।

शान्वी पी. एन. (कर्नाटक) ने थ्रिनिचिथा भूषण कोनासनी (तेलंगाना) को 15-8, 15-9 से पराजित किया।

निधि गायकवाड़ (महाराष्ट्र) ने अदीबा अली (राजस्थान) को 15-5, 13-15, 15-13 से हराया।

प्रार्थना एस. (कर्नाटक) ने मिराया फागेरिया (राजस्थान) को 15-6, 12-15, 17-15 से मात दी।

सेजल सिंह (बिहार) ने हेमन्या कृति थुरंगी (आंध्र प्रदेश) को 17-15, 15-9 से हराया।

अभिरुचि सैकिया (असम) ने प्रिया अंबुरले (महाराष्ट्र) को 15-13, 15-13 से हराया।

स्तुति एस. शेट्टी (कर्नाटक) ने नितिका गौतम (महाराष्ट्र) को 15-9, 15-13 से पराजित किया।

दिविशा सिंह (महाराष्ट्र) ने लुजैन इब्तिहाज (असम) को 15-8, 15-3 से हराया।

 

 

 

 

सायना शर्मा (तेलंगाना) ने अथिरा विनोथकुमार गांधी (तमिलनाडु) को 15-5, 15-6 से हराया।

केया कोसाराजू (आंध्र प्रदेश) ने जेश्विता कोलुसु (आंध्र प्रदेश) को 15-7, 15-7 से मात दी।

रिष्विता राजेशकुमार (तमिलनाडु) ने दित्या अरोड़ा (हरियाणा) को 15-7, 15-8 से हराया।

जोशिनी कापू (दिल्ली) ने हेजल जोशी (महाराष्ट्र) को 15-7, 7-15, 15-8 से पराजित किया।
ल्योशा कोरुकोंडा (तेलंगाना) ने काव्या चौधरी (राजस्थान) को 16-14, 15-9 से हराया।
बालक एकल अंडर-13 के प्रमुख परिणाम

सार्थक जोशी (उत्तराखंड) ने ऋषि श्री राम मदिवाड़ा (तेलंगाना) को 15-13, 15-8 से हराया।
कुमार किसलय (बिहार) ने अद्विक अरोड़ा (हरियाणा) को 15-11, 10-15, 15-5 से पराजित किया।

माधव आदित्य बसु (तमिलनाडु) ने अभीनीत असोल्ला (तेलंगाना) को 16-14, 15-13 से हराया।
ईशान पॉल (पश्चिम बंगाल) ने समर्थ अग्रवाल (उत्तर प्रदेश) को 15-6, 14-16, 16-14 से मात दी।

राम चरण तेजा अकुला (तेलंगाना) ने पृथ्वी मणिकांत यलमंचिली (आंध्र प्रदेश) को 15-12, 15-6 से हराया।
निकेश दुर्भा (आंध्र प्रदेश) ने अभिजीत आर. (तेलंगाना) को 15-9, 15-11 से पराजित किया।
अर्जुन अरलगुंडागी (कर्नाटक) ने जरीन बिन शाजीर अशरीकंदियिल (केरल) को 15-9, 14-16, 15-6 से हराया।
अमूल कुमार (बिहार) ने आदिराज शेट्टी (महाराष्ट्र) को 15-12, 15-7 से मात दी।

ईशान अली (मध्य प्रदेश) ने अंशुमान सिंघा (असम) को 15-10, 17-15 से हराया।
लोकेश गुर्जर (राजस्थान) ने ज्ञान ऋषिक बोलिगारला (कर्नाटक) को 15-4, 8-15, 15-9 से पराजित किया।
अमूल और किसलय की तरह दूसरे खिलाड़ियों के बीच भी कड़े मुकाबले देखने को मिले। सिद्धांत सिंह (पश्चिम बंगाल) ने शैनन लोइतोंगबाम (मणिपुर) को 15-13, 10-15, 15-11 से हराया।

शिवांश लोहान (उत्तराखंड) ने वैभव राव नंदिकोल्ला (कर्नाटक) को 7-15, 15-6, 15-4 से मात दी।
सुमय त्रिपाठी (उत्तर प्रदेश) ने साई डैनविन पेंटा (कर्नाटक) को 15-10, 15-5 से हराया।
रक्षित सिंह मेहरा (राजस्थान) ने तनिष दलाल (हरियाणा) को 15-3, 15-11 से पराजित किया।

इश्मीत अरोड़ा (मध्य प्रदेश) ने आलोक अंबावता (हरियाणा) को 15-11, 15-11 से हराया।
मोक्षग्ना सुरपुर (तेलंगाना) ने प्रणव सुरेशकुमार (तमिलनाडु) को 15-5, 15-6 से मात दी।