• Sat. Oct 10th, 2026

#bihar: पटना प्रमंडल स्तरीय अंतरजिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27..बास्केटबॉल और खो- खो में पटना को खिताब..

Bykhabretv-raj

Oct 10, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

पटना प्रमंडल स्तरीय अंतरजिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27..बास्केटबॉल और खो- खो में पटना को खिताब..

 

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: पटना, 09 अक्टूबर 2026:-पटना प्रमंडल स्तरीय (अंतर्जिला) विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में पटना की टीम ने बास्केटबॉल में तिहरा खिताब जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा।
राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर स्थित बास्केटबॉल कोर्ट पर आयोजित मुकाबले में बालिका अंडर- 14 में पटना ने भोजपुर को 24-10, बालिका अंडर- 17 में पटना ने रोहतास को 34-14 तथा अंडर- 19 में पटना ने नालंदा को 12-04 अंकों से हराकर खिताब जीता।

शुक्रवार को रग्बी और खो-खो मैच के आयोजन से पूर्व रविन्द्र नाथ चौधरी कार्यकारी निदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर सबों का औसला बढ़ाया।

पाटलिपुत्र खेल परिसर में सम्पन्न खो-खो बालक अंडर-14 के फाइनल में पटना ने नालंदा को 6 अंकों से ,बालक अंडर-17 पटना ने कैमूर को 10 अंकों से तथा बालक अंडर-19 पटना ने बक्सर को दो अंकों से पराजित कर खिताब जीता। वहीं बालिका अंडर-14 में
पटना ने नालंदा को 6 अंकों से, बालिका अंडर-17 नालंदा ने पटना को 4 अंको से पराजित कर अपने आयु वर्ग में खिताब जीता।

पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित रग्बी मुकाबले के परिणाम इस प्रकार हैं-
बालक अंडर-19
विजेता – पटना
उपविजेता – नालंदा
बालिका अंडर- 19
विजेता – भोजपुर
उपविजेता – नालंदा
बालक अंडर-17
विजेता – पटना
उपविजेता – नालंदा
बालिका अंडर-17
विजेता – पटना
उपविजेता – नालंदा
बालक अंडर-14
विजेता – भोजपुर
उपविजेता – रोहतास

विभिन्न खेलों एवं स्पर्धाओं में विजेता खिलाडिय़ों एवं टीमों का आनंदी कुमार उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा, पटना प्रमण्डल, जयनारायण कुमार जिला खेल पदाधिकारी, पटना एवं चंदन कुमार सिंह प्रभारी पदाधिकारी, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने मेडल, ट्राफी एवं प्रमाण पत्र वितरित कर हौसला बढ़ाया।