• Thu. Oct 1st, 2026

#bihar: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, CCTV फुटेज उपलब्ध होने के बाद भी चोरों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस…

Bykhabretv-raj

Oct 1, 2026

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आवेदन के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, फिर काट ले गए बिजली के तार…

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, CCTV फुटेज उपलब्ध होने के बाद भी चोरों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस…

 

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: बिहारशरीफ। न्यू मगध कॉलोनी, गगन दीवान, वार्ड संख्या 23 में बिजली के तार चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्व में बिजली के तार को सुरक्षित ऊंचाई पर करने तथा घरों तक सुरक्षित तरीके से बिजली लाइन पहुंचाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया गया था। इसके बावजूद अब तक SDO स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसका खामियाजा अब स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

बताया गया कि क्षेत्र में पहले भी बिजली के तार काटकर चोरी किए जाने की घटना हो चुकी है। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों एवं थाना को आवेदन के माध्यम से दी गई थी। इसके बावजूद रात के समय क्षेत्र में पुलिस गश्ती की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं।

ताजा घटना में रंजीत कुमार, प्रिंस कुमार, संजय कुमार एवं निरंजन कुमार के घरों की ओर जाने वाले बिजली के तार को चोरों ने दोबारा काटकर चोरी कर लिया। इससे प्रभावित परिवारों को बिजली आपूर्ति में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली के तार को ऊंचा कर सुरक्षित स्थान पर लगाने और बिजली घरों तक सुरक्षित तरीके से पहुंचाने के लिए पहले ही आवेदन दिया जा चुका है। यदि समय रहते इस पर कार्रवाई की जाती और तारों को सुरक्षित किया जाता तो चोरी की घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता था।

 

 

 

CCTV फुटेज होने के बावजूद कार्रवाई पर सवाल

सबसे गंभीर बात यह है कि घटना से संबंधित CCTV फुटेज भी उपलब्ध होने की बात कही जा रही है, जिसमें घटना से जुड़े संदिग्धों की गतिविधियां सामने आ सकती हैं। इसके बावजूद अब तक आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

लोगों का कहना है कि जब घटना की जानकारी पहले से पुलिस एवं बिजली विभाग को दी गई थी, आवेदन भी दिया गया था और क्षेत्र में लगातार तार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, तो इसके बावजूद सुरक्षा के लिए रात में नियमित पेट्रोलिंग क्यों नहीं की गई। वहीं CCTV फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद जांच में तेजी नहीं आने से लोगों में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर असंतोष और सवाल पैदा हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाए, साथ ही क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए। इसके अलावा बिजली विभाग से मांग की गई है कि नीची एवं असुरक्षित बिजली लाइन को ऊंचे पोल पर सुरक्षित तरीके से लगाया जाए तथा घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए स्थायी और सुरक्षित व्यवस्था की जाए।

लोगों का कहना है कि बार-बार आवेदन और शिकायत के बावजूद यदि कार्रवाई नहीं होती है और इसी तरह बिजली के तार चोरी होते रहते हैं, तो आम लोगों की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था पर स्वाभाविक रूप से सवाल उठेंगे। मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।