• Fri. Sep 4th, 2026

#bihar: नालंदा में बाढ़ का कोई खतरा अभी नहीं, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर…

Bykhabretv-raj

Sep 4, 2026

 

 

 

 

 

 

 

उदेरास्थान बराज पर जलस्तर पूरी तरह सामान्य और स्थिर, नालंदा में बाढ़ का कोई खतरा अभी नहीं, जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: ​नालंदा: उदेरास्थान बराज से प्राप्त 04 सितंबर 2026 (शाम 06:00 बजे) के आधिकारिक गेज आंकड़ों के अनुसार, बराज पर जलस्तर पूरी तरह नियंत्रण में और स्थिर (Steady) है। प्राप्त आंकड़ों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि स्थिति बिल्कुल सामान्य है।

बराज में कुल 30 गेट हैं, जिनमें से 29 गेट बंद हैं और केवल 1 गेट से सामान्य निकासी की जा रही है। ​बराज की कुल क्षमता 1,59,000 क्यूसेक पानी झेलने की है, जबकि अभी कुल डिस्चार्ज मात्र 4,779 क्यूसेक है (डाउनस्ट्रीम: 3,853 क्यूसेक, RLC: 484 क्यूसेक, LLC: 442 क्यूसेक)। यह क्षमता के मुकाबले बेहद कम और सुरक्षित स्तर पर है। जलस्तर में किसी प्रकार की अचानक वृद्धि नहीं हो रही है, स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

नालंदा जिला प्रशासन स्थिति पर 24 घंटे पैनी नजर रखे हुए है।
​सभी संवेदनशील तटबंधों और जल मार्गों पर स्थानीय प्रशासन के अभियंताओं एवं कर्मियों की तैनाती उच्चतम स्तर पर (Highest Level) की गई है।
​राहत एवं बचाव दल किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

*​नागरिकों से अपील — अफवाहों से बचें:*
सोशल मीडिया या आस-पड़ोस में फैल रही भ्रामक खबरों, अपुष्ट चर्चाओं और गलत सूचनाओं पर बिल्कुल विश्वास न करें। केवल राज्य सरकार और जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक बुलेटिन और सत्यापित आंकड़ों को ही सच मानें।
​आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:
किसी भी आधिकारिक जानकारी, सूचना अथवा आपात स्थिति में संपर्क करें:
दूरभाष: 06112-233168
मोबाइल: 8789858336