• Fri. Sep 4th, 2026

#bihar: हरनौत क्षेत्र की विभिन्न नदियों में बढ़ा जलस्तर, तटवर्ती गांवों में बढ़ी चिंता…

Bykhabretv-raj

Sep 4, 2026

 

 

 

 

 

 

 

हरनौत क्षेत्र की विभिन्न नदियों में बढ़ा जलस्तर, तटवर्ती गांवों में बढ़ी चिंता…

 

 

 

 

 

ख़बरें टी वी : पिछले 16 वर्षो से ख़बर में सर्वश्रेष्ठ.. ख़बरें टी वी ” आप सब की आवाज ” …आप या आपके आसपास की खबरों के लिए हमारे इस नंबर पर खबर को व्हाट्सएप पर शेयर करें… ई. शिव कुमार, “ई. राज”- नेशनल टीवी रिपोर्टर–इंडिया Tv, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ स्टेट, इंडिया News, सम्पूर्ण नालंदा जिला -9334598481. नोट :- मेरे अलावा इन चैनलों में और कोई नालंदा जिले से रिपोर्टर नहीं है, अगर कोई बोलता है तो हमें कॉल करके शिकायत करें…

.. हमारी मुहिम .. नशा मुक्त हर घर .. बच्चे और नवयुवक ड्रग्स छोड़ें .. जीवन बचाएं, जीवन अनमोल है .. नशा करने वाले संगति से बचे ..

… हमारे प्लेटफार्म पर गूगल द्वारा प्रसारित विज्ञापन का हमारे चैनल के द्वारा कोई निजी परामर्श नहीं है, वह स्वतः प्रसारित होता है …

 

 

 

 

 

 

#ख़बरें Tv: हरनौत। नालंदा जिले के हरनौत अंचल क्षेत्र से होकर गुजरने वाली विभिन्न नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। भादो माह शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में कभी मूसलाधार तो कभी रुक-रुककर रिमझिम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण पंचाने नदी की शाखा, चेरो पंचायत से सटी घोवा नदी सहित क्षेत्र की अन्य नदियों में भी पानी का स्तर बढ़ गया है। इससे नदी किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ने लगी है।

प्रखंड क्षेत्र की डिहरी पंचायत के मुसहरी, हासनचक, चेरो बाजार, नेहुसा पंचायत के दैली-महेशपुर तथा नगर पंचायत क्षेत्र के जोरारपुर सहित कई गांव नदी के तटवर्ती इलाकों में बसे हैं। नदियों के जलस्तर में वृद्धि से इन गांवों में संभावित जलजमाव और बाढ़ की आशंका को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के नदी के आसपास जाने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि नदियों के जलस्तर में इसी तरह वृद्धि जारी रही और बारिश का सिलसिला लगातार बना रहा, तो तटवर्ती इलाकों में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने तथा संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने की मांग की है।

ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि नदी किनारे बसे गांवों में प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जाए तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, नदी किनारे रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और बच्चों को नदी के आसपास नहीं जाने देने की अपील किए जाने की जरूरत है।